20 सितंबर को हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2021/09/20.html?m=0
नागपुर। हिंदी दिवस पखवाड़े के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा पुणे के विभागीय केंद्र नागपुर द्वारा आयोजित सोमवार 20 सितंबर को दोपहर 4:00 बजे महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा संकुल के बाबूराव धनवटे हॉल, वोकहार्ट हॉस्पिटल के पास, शंकर नगर, नागपुर में हिंदी कवि सम्मेलन' का आयोजन किया गया है। हिंदी कवि सम्मेलन में कोई भी महानुभाव रचनाकार अपनी मौलिक रचनाओं को सुना सकते हैं।
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अजय पाटिल - अध्यक्ष, महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा, पुणे, विभागीय केंद्र नागपुर, प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ गिरीश गांधी - अध्यक्ष, वनराई फाउंडेशन, मुख्य अतिथि श्री कृष्ण नागपाल - मुख्य संपादक, राष्ट्र पत्रिका, श्री सुदर्शन चक्रधर - संपादक, दैनिक 'राष्ट्र प्रकाश', श्री सुभाष वरहोकर - प्रधानाध्यापक - विश्वास जूनियर कॉलेज, नागपुर प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे।
हिंदी कवि सम्मेलन के संयोजक डॉ आनंद शर्मा - संपादक, दैनिक 'खबरों में हमारा शहर' नागपुर है। महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा के नरेंद्र परिहार ने कहा है कि कार्यक्रम में सरकारी नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क लगाकर उपस्थिति प्रार्थनीय है।
