अंगुलिमाल नगर मे अनेक समस्याओं से जूझ रहे नागरिक
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_389.html?m=0
आसी नगर झोंन के कार्यकारी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिल्हाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के मार्गदर्शन मे उत्तर नागपुर अध्यक्ष सुनील लव्हात्रे के नेतृत्व मे शिस्टमंडल ने अंगुलिमाल नगर निवासियो को हो रही समस्याओ को लेकर आसी नगर झोंन क्र. 9 कार्यकारी अभियंता गिरीश वासनिक को ज्ञापन सौंपते हुवे अंगुलिमाल नगर निवासियो को हो रही गटर लाइन की समस्या का समाधान करते हुवे तुरंत नवीनीकरण करने की मांग की।
सुनील लव्हात्रे ने अधिकारी को बताया की अंगुलिमाल नगर यहां समस्याओं का अंबार है। यहा की गटर लाईन लगभग 1984 मे नागपुर सुधार प्रन्यास ने बनाई थी, गडर के टांके टूट गए और उन में दरारें आ गयी है जिसके वजह से इनमें से गंदा पानी हमेशा बहता रहता है। यह गंदा पानी, पीने वाले पानी की लाइन में मिल जाता है जिसके कारण यहां के नगर वासियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। गंदा पानी रोड पर भी जमा होकर गटर लाइन चोक कर देता है। मजबूरन हर रोज महानगर पालिका के सफाई कर्मचारी को साफ सफाई हेतू बुलाना पड़ता है।
यहां के पीने के पानी की पाइप लाइन आगे होने से गटर का गंदा पानी पीने के पानी में मिक्स होकर गंदगी पैदा करता है जिससे मच्छर व अन्य कीटाणु पनप रहे हैं, जिसके कारण गंदी बदबू आना यहा आम बात सी हो गई है। बस्ती में गंदे पानी से डेंगू, मलेरिया, पीलिया जैसी गंभीर बीमारियां लोगों को हो रही है। इस समस्याओं से निपटने के लिए अंगुलीमाल नगर में गटर लाइन की नवीनीकरण करने की अत्यंत आवश्यकता है, इत्यादी विषयो को लेकर चर्चा की गयी व समस्याओं से अवगत कराया गया।
कार्यकारी अभियंता वासनिक ने समस्याओं की गंभीरता को ध्यान पूर्वक समझते हुए सौपे गए ज्ञापन की समस्त मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन शिष्टमंडल को दिया। फिर भी समस्याओ का समाधान इस बार भी ना किया गया तो राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर की ओर से आसी नगर झोन कार्यालय के सामने आन्दोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रकाश पसेरकर, निखिल कोचे, मनोज पौनिकर, जितेन्द्र देशमुख उपस्थित थे।
