Loading...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 पर विशेष वेबिनार का आयोजन



ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र में ज़िले के सैंकड़ों बेसिक के शिक्षक हुए शामिल

नागपुर/रायपुर। श्री अरविंद सोसाइटी और एच.डी.एफ.सी. बैंक द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी कार्यक्रम ‘शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार कार्यक्रम’ (ZIIEI) के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 पर विस्तृत चर्चा - परिचर्चा और शिक्षकों को इसके सफल क्रियान्वयन के लिए तैयार करने हेतु समग्र शिक्षा - रायपुर के सहयोग से विशेष वेबिनार का आयोजन किया गया। 


ऑनलाइन सम्मेलन में मुख्य अतिथि रहें श्री अशोक नारायण बंजारा, जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर, छत्तीसगढ़ और श्री के. एस. पटले, जिला मिशन समन्वयक, रायपुर, छत्तीसगढ़। विशिष्ट अतिथियों में शामिल हुए श्री अरुण शर्मा, सहायक परियोजना समन्वयक, रायपुर, छत्तीसगढ़ और श्री अशोक शर्मा, राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख, रूपांतर, श्री अरविंद सोसाइटी। ज़िले के सैकड़ों शिक्षकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एन.ई.पी. 2020 के प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागिता की। 

वेबिनार में विचार प्रकट करते हुए मुख्य अतिथि श्री के० एस० पटले, जिला मिशन समन्वयक, रायपुर, छत्तीसगढ़ ने श्री अरविन्द सोसाइटी को शिक्षण जगत में उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। वेबिनार में उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 के प्रमुख बिंदुओं पर अपने विचार रखते हुए कहा, "शिक्षा वह है जो मनुष्य को स्वतंत्र करे - तन से, मन से, भाव से और नई शिक्षा नीति - 2020 भी इसी बात का समर्थन करती है। 

इस नीति में विद्यार्थियों के विकास के लिए कई आयामों पर ज़ोर दिया गया है और समग्र विकास द्वारा देश को प्रगति के पथ पर प्रशस्त करने की बात की गई है। इस नीति के अनुसार शिक्षकों के साथ-साथ पालकों को जागरूक करने की बात की गयी है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और पोषण पर बल देती है। 

एक शिक्षक का दायित्व है कि वह अपने विद्यार्थियों के गुणों की पहचान करते हुए उन्हें व्यक्तिगत संपूर्णता की तरफ अग्रसर करे, ताकि इस भारतवर्ष की भावी पीढ़ियां देश के उज्जवल भविष्य में अपना योगदान प्रदान कर पाएं। हमें आशा है कि रायपुर ज़िले के शिक्षक इस नीति को पूरी आत्मशक्ति के साथ समझेंगे और क्रियान्वित करेंगे।” 

वेबिनार में विशिष्ट अतिथि श्री अरुण शर्मा, सहायक परियोजना समन्वयक, रायपुर, छत्तीसगढ़ ने यह उम्मीद जताई कि श्री अरविंद सोसाइटी के प्रशिक्षण सत्र से रायपुर ज़िले के हजारों शिक्षकों को लाभ मिलेगा और वे नई नीति के प्रत्येक पहलू को समझने और क्रियान्वित करने में सक्षम बनेंगे। उन्होंने कहा “राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षाविदों के विचार विमर्श का सुन्दर परिणाम है जिसे सफल क्रियान्वन की आवश्यकता हैI 

कागजों में अंकित इस नीति को धरातल तक ले कर आने के लिए हमें इसके प्रत्येक आयाम को आत्मसात करने की आवश्यकता हैI नई शिक्षा नीति देश की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी का मिलकर प्रयास करना आवश्यक है।” 

वेबिनार में उपस्थित शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि श्री अशोक शर्मा, राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख, श्री अरविंद सोसाइटी ने अपने प्रेरणादायी शब्दों में श्री अशोक शर्मा ने कहा “नीतियों के क्रियान्वन के लिए कर्तव्यनिष्ठा एवं दृढ़ निश्चय की आवश्यकता होती है। नई शिक्षा नीति को सफल तभी माना जाएगा जब इसका क्रियान्वन प्रभावी रूप से किया जा सके। 

प्रभाव प्राप्त करने के लिए परिवर्तन को स्वीकार करना ज़रूरी है और नई शिक्षा नीति भी आमूलचूल परिवर्तन पर बल देती है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से देशभर के शिक्षकों को उन्मुख करने के उद्देश्य से श्री अरविंद सोसाइटी देश के विभिन्न राज्यों के ज़िलों के लिए वेबिनार का आयोजन कर रही है। हमें आशा है कि ज़िला रायपुर के शिक्षकगण इस अवसर का लाभ उठाएंगे और देश को प्रगति की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।"

श्री अरविंद सोसाइटी के मास्टर ट्रेनर श्री जगत चौधरी ने विस्तार से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रत्येक बिन्दु पर शिक्षकों के बीच चर्चा-परिचर्चा की और उन्हें सफल क्रियान्वयन के प्रति उन्मुख भी किया।
समाचार 3082598147884843947
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list