Loading...

हिंदी दिवस मनाना हमारी संस्कृति : डॉ मनोज पाण्डेय


नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस समारोह ऑनलाइन मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम दास कुकरेजा ने की। इस समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय, नागपुर के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ मनोज पाण्डेय थे. हिंदी दिवस के कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्यत प्राध्यापिकाओं छात्राओं और नागपुर के समस्त विदवतजनों और हिंदी प्रेमियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की।

अतिथि डॉ मनोज पांडेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि हिंदी दिवस मनाना हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि कंप्यूटर पर हिंदी का व्यवहार होना चाहिए। सूचना क्रांति के युग में संवाद की लोकप्रियता ने हिंदी भाषा को दूसरी भाषाओं से अधिक लोकप्रिय बना दिया है। आज संयुक्त राष्ट्र में एवं विदेशों में भी हिंदी विषय का अध्ययन- अध्यापन हो रहा है। जिसका प्रमुख कारण भाषा की सक्षमता ही है। 

उनका मानना है कि कौशलपरक समाज का निर्माण भाषा और भाषा के आधार पर रोजगार से ही किया जा सकता है। हिंदी भाषा को अधिक सम्मान यदि दिलाना है तो उसे रोजगार से जोड़ना होगा रोजगार के अनेक संभावनाओ से विद्याथियों  को परिचित कराना होगा। विद्यार्थियों की भाषा में रुचि निर्माण करनी होगी। इस तरह हिंदी भाषा को केवल प्रचार प्रसार का माध्यम बनाकर उसकी उपयोगिता को बढ़ाना होगा। 

कार्यक्रम के अध्यक्ष घनश्याम दादा कुकरेजा ने कहा कि लॉर्ड मेकाले की नीति से लेकर नई शिक्षा नीति में हिंदी को तकनीकी के साथ जोड़ने की अत्यंत आवश्यकता है। आगे उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा जहां वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ रही है वही हमारा दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय भी हिंदी भाषा के विकास में अपना पूरा सहयोग दे रहा है।  

ऑनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों मे डॉ.श्रीमती कृष्णा श्रीवास्तव,  डॉ.हेमलता मिस्र मानवी कवयित्री, जयप्रकाश (राजभाषा अधिकारी), उपस्थित थे।
 
कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीलम हेमंत वीरानी, अतिथि परिचय डॉक्टर युगेश्वरी  प्रवीण डबली तथा आभार प्रदर्शन छात्रा कु. शीतल तुरुकमाने ने किया।

कार्यक्रम के सफलतार्थ दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापिकाओं और सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ. समस्त कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ. श्रद्धा अनिल कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
समाचार 5196739430108137364
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list