वेमान एथनिक वेयर एक्सपो 2021 द्वारा कोरोना योध्दा अजय टक्कामोरे सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/09/2021.html
नागपुर। वेमान एथनिक फेयर 2021 द्वारा महापौर दयाशंकर तिवारी के हस्ते कोराना योध्दा अजय टक्कामोरे को शाल, पुष्प गुच्छ व कोरोना योध्दा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।
प्रमुखता से पधारे विधायक विकास ठाकरे, महाराष्ट्र प्रदेश कमेटी के महासचिव श्री विशाल मुत्तेमवार, वर्धमान अर्बन बैंक के संचालक अतुल कोटेचा, अल्पसंख्यक कमेटी के चेयरमैन अनिल थॉमस, समाजसेवी गोपाल अग्रवाल, विजय बारसे, संस्था के अध्यक्ष विशाल जयसिंग संयोजक रिंकु जैन प्रमुखता से उपस्थित थे.
अजय टक्कामोरे ने सम्मान हेतू संस्था का व विशेष रूप से रिंकू जैन का आभार माना।