Loading...

पं. मनोहरराव आग्रेकर को पुलक मंच ने किया आगम रत्न से सम्मानित


नागपुर। अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच और राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच महावीर वार्ड नागपुर द्वारा राजेन्द्र हाईस्कूल महल के सेवानिवृत्त शिक्षक दिगंबर जैन समाज के विद्वत पं. गृहस्थाचार्य मनोहरराव आग्रेकर को रविवार को आगम रत्न से अलंकृत किया गया. 
    
नंदनवन में हुए समारोह में अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मनोज बंड, श्री. दिगंबर जैन सेनगण मंदिर के अध्यक्ष सतीश जैन पेंढारी, बघेरवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश जोहरापुरकर, खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज के पंकज बोहरा, शाखा अध्यक्ष शरद मचाले प्रमुखता से उपस्थित थे. 
   
गृहस्थाचार्य पं. मनोहरराव आग्रेकर देव-शास्त्र-गुरु की भक्ति करते हुए जैन धर्म का प्रचार करते आ रहे हैं. अनेक जैन मुनियों को जैन धर्म के अनेक ग्रंथों का अध्ययन कराया हैं. आग्रेकर  ने अनेक शास्त्रों का अध्ययन कर मॉ सरस्वती के सच्चे उपासक का प्रमाण दिया हैं. आचार्यश्री गुप्तिनंदीजी गुरूदेव और आचार्यश्री पुलकसागरजी गुरूदेव ने पं. मनोहरराव आग्रेकर को आगम रत्न सम्मान के लिए विशेष आशीर्वाद प्रेषित किया हैं. कार्यक्रम का संचालन रमेश उदेपुरकर और आभार प्रदर्शन शरद मचाले ने किया. 
    
पं. मनोहरराव आग्रेकर ने अपने सम्मान में कहा पुलक मंच के सदस्य वर्षभर अनेक कार्यक्रम करते हैं. पुलक मंच जैसे कार्यक्रम होना चाहिए. सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम होते हैं. कोरोना काल में पुलक मंच ने अच्छा कार्य किया हैं. मैं साने गुरुजी के विचारों से प्रभावित हुआ हैं. 1954 से आज तक मैं शिक्षक हूं. मैंने जिन्हें धार्मिक शिक्षा दी हैं धार्मिकता की ओर निरंतर आगे बढ रहे हैं. मेरे अनेक छात्र अत्युच्च पद पर हैं. आचार्यो ने बताये मार्ग की रक्षा होना चाहिए. आर्ष परंपरा की रक्षा होना चाहिए. धर्म के संस्कारों की शिक्षा देना मेरा ध्येय हैं. पुलक मंच पर मुझे गर्व हैं कि आचार्य के संस्कारों से और आशीर्वाद प्राप्त संगठन से यह युवा जुडे हैं. इस अवसरपर सतीश जैन पेंढारी, नितिन नखाते, पंकज बोहरा, मनोज बंड, दिनेश जोहरापुरकर, राजेश आग्रेकर ने अपने विचार व्यक्त किए.
    
कार्यक्रम में कुलभूषण डहाले, सूरज जैन पेंढारी, संजय आगरकर, अनंतकुमार शिवणकर, अमोल भुसारी, अतुल महात्मे, देवेंद्र आग्रेकर, राजेश आग्रेकर, रत्नमाला आग्रेकर, संगीता आग्रेकर, नयना आग्रेकर, प्रीति आग्रेकर, भूषिता आग्रेकर आदि उपस्थित थे.

समाचार 6252875977485484423
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list