Loading...

अनुभव - 3 कार्यशाला में छात्रों को शास्त्रीय संगीत का देगें प्रशिक्षण


मुंडले इंग्लिश मिडीयम शाला तथा SPIC MACAY के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

नागपुर। दी ब्लाईंड रिलीफ असोसिएशन नागपूर द्वारा संचालित मुंडले इंग्लिश मिडीयम शाला तथा SPIC MACAY के संयुक्त विद्यमान से अनुभव - 3 इस कार्यशाला का आयोजन दिनांक 10 अक्तूबर से 14 अक्तूबर  किया जाएगा। 

छात्रों के लिए संगीत, कला, साहित्य, नृत्य आदि के माध्यम से भारतीय विरासत के प्रचार प्रसार में SPIC MACAY की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह भारत की एक ऐसी संस्था है, जो छात्रों के आंतरिक गुणों को बढ़ावा देकर उन्हें जीवन मूल्यों से अवगत कराके उनके व्यक्तिमत्त्व का विकास करती है।

सुप्रसिद्ध गायक पंडित कुमार गंधर्व की सुपुत्री तथा शिष्या विदुषी 'कलापिनी कोमकली' अनुभव - 3 इस कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को शास्त्रीय संगीत से अवगत कर उन्हें प्रशिक्षण देगें। वे एक प्रख्यात तथा युवा पीढ़ी की एक उत्कृष्ट शास्त्रीय संगीत गायिका है।

अनुभव - 3 यह आभासी कार्यशाला कक्षा - 1 से  कक्षा 10 के छात्र तथा सभी संगीत प्रेमी इच्छुक छात्रों के लिए दिनांक 10 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक सुबह 9.00 से 12.00 तक zoom meet द्वारा होगी। 

सर्वप्रथम  आकर अपना नाम नामांकित करनेवाले 100 छात्रोंको प्रविष्ट किया जाएगा इस कार्यशाला में सहभागी छात्रोंको ई सर्टिफिकेट दिया जाएगा तो इच्छुक छात्र इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाए  ऐसा पत्रकार परिषद में शाला ने जानकारी दी हैं। नामांकन के लिए 917385109177 अथवा 8956439613 नंबर पर संपर्क करे।

समाचार 520897105262626006
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list