Loading...

हिंगना कृषि उपज मंडी समिति में राकांपा निर्विरोध


हिंगना। हिंगना कृषि उपज मंडी समिति का चुनाव 9 अक्टूबर को होना था। पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग के नेतृत्व में राकांपा उम्मीदवार के खिलाफ कोई नामांकन पत्र दाखिल ना होने के कारणवश चुनाव निर्वाचन अधिकारी पी एन शेंडे ने चुनाव को निर्विरोध घोषित किया।


9 अक्टूबर को होने वाली कृषि उपज मंडी समिति के चुनाव में 14 सितम्बर को उम्मीदवारी आवेदन दाखिल किया गया था। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि तक केवल राकांपा समूह के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और किसी भी दल ने उनके खिलाफ नामांकन पत्र दाखिल न होने के कारण निर्विरोध चुनाव का रास्ता खुल गया व यह चुनाव निर्विरोध हुवा ऐसी घोषणा की गई।

निर्विरोध निर्वाचित संचालक मंडल सेवा सहकारी संस्था (सामान्य) में 7 सदस्य मे राकेश पन्नासे, दिलीप  काळबांडे, विट्ठल मनियार, विट्ठलदास घोंगडे, मिथिलेश कान्हेरे, प्रेमलाल चौधरी, प्रभाकर लेकुरवाले और सेवा सहकारी संस्था (अन्य पिछड़ा वर्ग) बबनराव अव्हाळे  सेवा सहकारी संस्था (महिला राखीव) मी सरलाबाई लोखंडे,सुशीला राऊत सेवा सहकारी संस्था (विज/भज) बाबुराव राठोड, ग्रामपंचायत (सामान्य वर्ग) मिलिंद काचोरे, योगेश सातपुते ग्रामपंचायत (आर्थिक दृष्टिकोन  दुर्बल) नरेश नरड अनुसूचित जाती जमाती मे अजय गायकवाड वाढते एवं व्यापारी मतदार संघ उमाजीचा माटे भाऊराव गोंधळे दोलारी एवम व्यापारी हमाल मतदार संघ गुणवंत चामाटे आदि शामिल हैं।

पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग के हिंगाना स्थित आवास पर जीत का जश्न मनाया गया।  जिला परिषद सदस्य दिनेश रमेशचंद्र बंग ने सभी निर्वाचित निदेशकों का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खरेदी विक्री के संचालक प्रमोद बंग राकपा तालुका अध्यक्ष प्रवीण खाडे, प्रवीण पन्नासे सुधाकर खोडे , प्रमोद पन्नासे आधी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
समाचार 8713034583612786600
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list