उन्नयन फाउंडेशन ने सावन का झूला कार्यक्रम किया आयोजित
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_1.html?m=0
नागपुर। श्रावण मास के महत्व को उसकी पूजा पाठ के माहौल मस्ती और चारों तरफ छाई हुई खुशहाली को देखते हुए उन्नयन फाउंडेशन द्वारा सावन का झूला कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अलग - अलग प्रकार प्रकार की गेम्स और सावन क्वीन प्रतियोगिता रखी गई।
प्रतियोगिता में सभी सदस्यों ने बहुत ही जोश के साथ भाग लिया और 5 पड़ाव पार कर के प्रथम विजेता शिवानी मोहता रही, दूसरे स्थान पर शीतल साहू और तीसरा स्थान ज्योति देवतले ने प्राप्त किया। कंचन शर्मा और मंगला साहू द्वारा विभिन्न प्रकार की गेम्स आयोजित की गई जिसमें नीता सूचक, निशा धनविजय, विशाखा वाघ, विजयी रही। वर्षा लामतूरे और सुनीता जीचकार को प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में जज के रूप में परिणिता मांतूरकर, शालिनी शिवराज और विशाखा वाघ थी, जिन्होंने प्रतियोगिता के परिणामों को बहुत ही खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया। आर्य विघ्ने के गीत "दिल है छोटा सा" ने कार्यक्रम में रौनक ला दी। प्रोजेक्ट डायरेक्टर गौहर लखानि, निधि चौधरी, शबनम खान, आशिमा, सुविधि, नीलम जी, पम्पी शर्मा, मी. धीर, कविता शर्मा ने कार्यक्रम में खूब रंग जमाया।
