पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को नूतन रेवतकर ने किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_53.html?m=0
महिला पुलिस कर्मियो के कार्य का समय 8 घंटे करने से खुशी का माहौल
नागपुर। घर और बच्चा इससे बाहर नीकलकर परिवार व कर्तव्य ऐसी दोहरी जिम्मेदारी बखुबी निभाने वाली महीला पुलिस कर्मियो की तकलीफ को देखते हुवे नागपुर शहर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने महिला पुलिस कर्मियो के काम का समय 8 घंटे कर दिया।
उनके इस निर्णय का स्वागत करते हूवे सामाजिक कार्यकर्ता और एनसीपी की नागपुर शहर की प्रवक्ता नूतन रेवतकर ने आज पुलिस आयुक्तालय सदर यहाँ जाकर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार का शॉल, नारियल और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी युवती काँग्रेस अध्यक्ष पूनम रेवतकर, डॉ. दीपा मून - गडपायले, एड. मंजुषा लाड, मंजुषा सोनोले, डॉ. प्रशांत गडपायले, सुवर्णा सोनोले उपस्थित थे।
