अरविंदकुमार रतूड़ी 'भारतीय योद्धा सम्मान' से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_36.html?m=0
नागपुर। सामाजिक संगठन किंग कोबरा आर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स एवं नारी शक्ति एक सम्मान के संस्थापक अध्यक्ष अरविंदकुमार रतूड़ी को उनके 30 वर्षों से लगातार निशुल्क, निस्वार्थ निर्भीक, निष्पक्ष जनसेवा, प्राणी सेवा, देश - समाज सेवा और खासकर करोना वायरस महामारी में एक सच्चा करोना योद्धा बनकर पिछले वर्ष मार्च महीने से लगातार लाखों जरूरतमंदों, गरीबों को जीवन आवश्यक सामग्री दान, परप्रांतीय लोगों को उनके राज्यों में भेजना, जनजागरण अभियान चलाना
और लगभग 1300 से अधिक करोना मृतकों का अंतिम संस्कार स्वयं के खर्चे से करने के लिए चेतन्य जनता सामाजिक सुरक्षा कल्याण समिति, नागपुर की तरफ से 1 सितम्बर को 'भारतीय योद्धा सम्मान' से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान और स्मृति चिन्ह श्री रतूड़ी को मुम्बई 26/11 आतंकवादी हमले में आतंकवादियों से लोहा लेने वाले और कसाब को फांसी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलीस अधिकारी और वर्तमान में नंदनवन पुलीस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक मुख्तार शेख़ के हाथों दिया गया।
इसअवसर पर सुनील सरदार, हाफीज़ साबरी, स्वप्निल सेंदूरकर, महेन्द्र लुढेकर, श्रीमती सुनीता ठाकरे, तब्बसुम सैयद और नंदनवन पुलीस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी और खुफिया विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। इस उपलब्धि पर श्री रतूड़ी के परिवार तथा शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

