कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया निःशुल्क रोगनिदान तथा रक्तदान शिविर
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_111.html
नागपुर। आज झुलेखा कॉलेज, शांतिनगर, नागपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से सेफक्यूअर हॉस्पिटल कामठी, येरखेडा की टीम ने निःशुल्क रोग निदान एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे, पदवीधर विधायक ऍड.अभिजित वंजारी, इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग नागपुर शहर अध्यक्ष इरशाद भाई अली इनके उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इसी तरह जागृती नगर,बांगडे प्लॉट, शांतिनगर यहां स्थित बौद्ध विहार के पुराने बांधकाम की हालत जर्जर होने से तथा नया काम पुनश्च करके उसके ऊपर एक मंजिल "स्टडी रूम" पूर्णतासे बनाने का आश्वासन विधायक ऍड. अभिजीत वंजारी ने विश्वासपूर्वक संकल्प लिया है।
इस कार्यक्रम को कामयाब करने के लिए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग नागपुर शहर उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मेश्राम, सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रपाल गजभिये, जुनेद भाई, अंशुल मेश्राम, आशीष उके,देवेन्द्र शेरकुरे, आशिफ भाई तौफीक भाई, कुणाल चौधरी, विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल थे।
