विश्व पर्यटन दिवस की महत्ता से विद्यार्थियों को कराया अवगत
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_126.html
नागपुर। कोराडी रोड स्थित पोदार वर्ल्ड स्कूल के छात्रों एवं छात्राओं को ऑनलाइन असेंबली द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के बारे में जानकारी दी गई, एवं 27 सितंबर का दिन दुनिया भर में विश्व पर्यटन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। जिसका मकसद विद्यार्थियों को पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों के बारे में जानकारी देना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों की मदद करना है।
पर्यटन के जनक थॉमस कुक अफ्रीका विश्व पर्यटन दिवस 2021 के मेजबान है।बच्चों को इस विषय में अधिक जानकारी देने के लिए पीपीटी का उपयोग किया गया, जिसके अंतर्गत कक्षाओं के अनुसार अनेक वीडियो दिखाए गए जैसे कि छोटी कक्षाओं के बच्चों को डिज्नीलैंड की ऑनलाइन सैर कराई गई, तथा बड़ी कक्षा के बच्चों को यूरोप टूर करवाया गया जिसे बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ देखा तथा माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों को पर्यटन उद्योग के बारे में जागरूक किया गया और इसे इसी तरह जागरूकता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह करियर के लिए एक अच्छा विकल्प है।
इसके साथ - साथ बच्चों द्वारा की गई अपने परिवार के साथ यादगार पर्यटन की फोटो भी पीपीटी में दिखाई गई।
पोदार वर्ल्ड स्कूल में प्रत्येक दिन की विशेषताओं के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया जाता है। जिससे विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि होती है, तथा वे इस ज्ञान के माध्यम से भविष्य में आने वाली चुनौतियां एवं परीक्षाओं का सामना कर पाने में समर्थ होते हैं। इस उपक्रम का श्रेय स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती भावना डोंगरदिवे एवं असेंबली इंचार्ज सुरैया खान को जाता है।

