किसानों के समर्थन में किया भारत बंद आंदोलन
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_168.html
नागपुर। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले एवं नागपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक विकास ठाकरे के निर्देशानुसार 14 प्रभाग ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र रोटेले व व्यापारी आघाडी पश्चिम नागपुर अध्यक्ष कमल धारीवाल के नेतृत्व में पश्चिम नागपुर सदर में किसानों के समर्थन में और भाजपा केंद्र सरकार काले कानून के विरोध, बढ़ती बेरोजगारी बढ़ती महंगाई और बढ़ती हुई पेट्रोल, डीजल के दाम और गैस के बढ़ते दामों पर नागपुर में भारत बंद आंदोलन में समस्त कांग्रेस जनों ने मिलकर आंदोलन को कामयाब किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित व्यापार आघाड़ी के उपाध्यक्ष रवि जागड़े, गोलछा संदेश महासचिव, राकेश गोलछा, ऑल इंडिया कौमी तंजीम नागपुर जिला अध्यक्ष शेख मुख्तार, रूग्ण कल्याण समिति महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनिशा शेख़, गणेश फूलसंगे, मुमताज भाई, प्रकाश राव, राजेंद्र चौधरी,इमरान, पिंटू काटापवार, सरस्वती सलामें, किरन कनोजिया, अपूर्णा गोहाते सभी कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
