Loading...

शर्मा दंपत्ति का पिंक सिटी जयपुर में हुआ सत्कार


 'जीरो माइल फाउंडेशन' के अध्यक्ष आनंद शर्मा तथा विद्या शर्मा को सम्मानित करते हुए प्रसिद्ध ज्योतिर्विद महावीर कुमार सोनी।

नागपुर। हाल ही में पिंक सिटी जयपुर, राजस्थान स्थित होटल रावत में प्रसिद्ध ज्योतिर्विद महावीर कुमार सोनी द्वारा 'जीरो माइल फाउंडेशन' के अध्यक्ष आनंद शर्मा एवं विद्या शर्मा का उल्लेखनीय सामाजिक कार्य के योगदान पर सत्कार किया गया। 

डॉ. आनंद शर्मा ने जनहित के कार्य करने वाली संस्था 'जीरो माइल फाउंडेशन' के माध्यम से अनेक कार्य किए हैं, जिनमें प्रमुखता से पर्यावरण बचाओ, पक्षियों हेतु जल पात्र, पानी बचाओ, मूक प्राणियों की सेवा, सेव वाइल्ड लाइफ एंजॉय नेचर, पतंग उड़ाते समय बरतें सावधानी, बेटी बचाओ अभियान, धर्म, अध्यात्म तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोग निदान शिविर, कोरोना काल में मास्क तथा सैनिटाइजर का वितरण सहित अनेक उल्लेखनीय कार्य हैं। 

डॉ. आनंद शर्मा 'जीरो माइल' राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक के मुख्य संपादक, न्यूज़ पोर्टल 'जीरो माइल - zero mile',  दैनिक 'खबरों में हमारा शहर' नागपुर, महाराष्ट्र के संपादक, न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय) के महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष, महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ, मुंबई, पूर्व विदर्भ के संगठन, वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के तथा इंडियन फिल्म एंड टेलिविजन डायरेक्टर एसोसिएशन के सदस्य हैं। 

ऑल इंडिया जर्नलिस्ट राइटर एंड एंटरटेनमेंट फोरम के राष्ट्रीय प्रवक्ता, यूनाइटेड नेशंस UN75 ह्यूमन राइट्स मिशन तथा यूनाइटेड नेशंस UN75 वर्ल्ड पीस मिशन के सदस्य हैं। निरंतर उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के चलते डॉ. आनंद शर्मा को डॉक्टरेट ऑफ सोशल वर्क की मानद उपाधि प्राप्त हैं। आनंद शर्मा अपनी उपलब्धियों का श्रेय ईश्वर तथा अपने परिवार को देते हैं।
'जीरो माइल फाउंडेशन' के कार्याध्यक्ष दीपक लालवानी ने शर्मा दंपत्ति का अभिनंदन करते हुए प्रेस विज्ञप्ति के जरिए जानकारी दी।


समाचार 7330914317505215882
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list