जनता के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिलकर नवनिर्मित रास्ता खोल दिया
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_32.html?m=0
वेदप्रकाश आर्य ने नारियल फोड़कर किया विधिवत उद्धघाटन
नागपुर। आज करीब एक माह से उद्धघाटन के लिए अटका हुआ फ्रीडम पार्क जीरो माइल से साइंस कॉलेज के रास्ते का उद्धघाटन महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिलकर जनता के लिए रास्ता खोल दिया गया।
आज सुबह वेदप्रकाश आर्य के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता फ्रीडम पार्क जीरो माइल चौक पर पहुंचे और वंहा पर लगे बेरिकेट्स हटाना शुरू किया। उसके पश्चात वेदप्रकाश आर्य ने नारियल फोड़कर विधिवत उद्धघाटन किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महापौर और मनपा सत्ता पक्ष की तानाशाही के विरोध में नारे निर्देशन करके विरोध प्रकट किया।
वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि मनपा में भाजपा 15 वर्षों से सत्ता में रहने की वजह से अपने पदों का दुरुपयोग कर रहे है करीब एक माह से जीरो माइल से साइंस कॉलेज डी पी रोड बनकर तैयार था परंतु बड़े नेताओं के उद्धघाटन की तारीख न मिलने के कारण जबरदस्ती बंद करके रखा था, जबकि उपरोक्त रास्ता जनता के पैसे से जनता के लिए रास्ता बनाया गया है तो नेताओं के उद्धघाटन के लिए रोड बंद करना कंहा तक उचित है। इस तरह महापौर और सत्ता पक्ष नेता मनपा में अपने पदों का दुरुपयोग करके तानाशाही कर रहे है और जनता को परेशान कर रहे है, मजबूरन जनता के लिये आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को रास्ता खोलना पड़ा।
आज जीरो मील डी पी रोड के उद्धघाटन समारोह में पश्चिम नागपुर विधान सभा के अध्यक्ष शैलेश पांडे, बाबाराव गावांडे, सचिन मोहोड़, सज्जिद अली, नसीम सिद्दीकी, राजा बेग, सुधीर पाटिल,कार्तिक लारोकर, मनीष फुलझले, दयाल चांदवानी, तरुण रामदासानी, विजय सोमकुंवर, अविनाश वड़े, अमन खान, आरिफ नाख़ुदा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



