पुलिस कर्मचारियों की सुलझाएं समस्या : दुबे
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_78.html?m=0
पुलिस आयुक्त को राकांपा मीडिया सेल ने सौंपा ज्ञापन
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने पुलिस स्टेशन पांचपावली व कलमना मे कर्मचारियों को हो रही समस्याओं से निजात दिलाने हेतू नागपुर शहर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने बताया की नागपुर शहर की गिनती अब मेट्रो सिटी में आती है, शहर में लगभग 30 से 35 पुलिस स्टेशन है और उन सभी में हजारों पुलिसकर्मी कार्यरत भी है। जनता की सेवा करना ही उनका प्रथम उद्देश होता है। लेकिन बिना सुविधा के पुलिस स्टेशन मे देखने को मिलता है, जहा पुलिस कर्मचारी मजबूरन जैसे तैसे ड्यूटी कर रहे हैं।
ऐसे ही पांचपावली और कलमना ये दो पुलिस स्टेशनो के टॉयलेट बाथरूम में बहुत गंदगी है। पिछले 2 साल से कोरोना जैसी महामारी से पुरा देश रुबरु हुवा है और अब शहर मे डेंगू ने दस्तक दी है। जिससे स्वास्थ्य को लेकर हर किसी में दहशत निर्माण है। पुलिस स्टेशन परिसर के आसपास बहुत बदबू होने से कर्मचारी के स्वास्थ्य पर विपरीत परिणाम पड़ता जिसके कारण उनका स्वास्थ प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा पुलिस स्टेशन में महिलाओं के लिए अलग से वॉशरूम ना होने से महिला पुलिस कर्मियों को शर्मिंदगी का सामना करना पडता है।
कर्मचारियों के लिए पीने के पानी की मशीन के आस पास भी बहुत गंदगी का होना उनकी जान को जोखिम में डालने जैसा प्रतीत होता है। पुलिस स्टेशन पांचपावली बहोत पुराना पुलिस स्टेशन है स्टेशन डायरी ड्यूटी करते वक्त यदि जनता एक साथ आ जाए तो वहां उनके बैठने तक की व्यवस्था नहीं है जिससे पुलिस को बहोत तकलिफ होती है महिला हो या पुरूष कर्मचारियों को पुलिस स्टेशन में खाने पीने के लिये अलग से भोजन कक्ष तक की उत्तम व्यवस्था ना होने से उन्हे मजबूरन आसपास के छोटी मोटी चाय की टपरियो कैंटीन इत्यादि जगहो पे जाना पडता है।
इसलिये इस समस्या का समाधान पुलिस कर्मचारियों के हक में जल्द से जल्द होना चाहिए ऐसी मांग की गयी।
इस अवसर पे बलजीत सिंग ढिल्लन, निखिल कोचे, मनोज पौनिकर, हनी खेत्रपाल, तिलक खरपुरिया, गोस्वामीजी, आकाश शर्मा, कुनाल मिश्रा, शीतल नंदनवार, गीता मिश्रा इत्यादी भारी संख्या में उपस्थित थे।
