'मतवाला' का सम्मान एवं मुशायरा - कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_171.html
नागपुर। हिंदी के जाने माने कवि, लेखक, पत्रकार एवं, उठो जागो फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष परमात्मानन्द पांडेय 'मतवाला, का के नागपुर आगमन के उपलक्ष्य में साहित्यिक संस्था मरकज़ - ए - अदब, कला सागर, साहित्य संगत और महाराष्ट्र राजभाषा सभा, पुणे (विभागीय केंद्र नागपुर) के तत्वाधान में महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा के शेवालकर सभागृह में सत्कार समारोह एवं कवि सम्मेल्लन आयोजित किया गया। अध्यक्षता मशहूर कवि/शायर एवं सामाजिक कार्यकर्ता जनाब शब्बीर अहमद विद्रोही ने की।
मतवाला का शाल व पुष्पगुच्छ से स्वागत श्री शब्बीर विद्रोही ने किया. सत्कारमूर्ति का परिचय उर्दू शायर एवं मरकज़-ए-अदब के संस्थापक श्री शमशाद शाद ने किया तथा साहित्य संगत की ओर से शिरीष नाईक ने स्वागत किया। कामठी की अदबी संस्था बज्म - ए - अदब से शायर शादाब अंजुम एवं मास्टर तौहीदुल हक ने भी सम्मान चिन्ह एवं मतवाला का पेंसिल स्केच भेंट स्वरूप दिया। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्य प्रेमियों ने भी अपनी मतवाला का सम्मान किया जिन में मजहर कुरैशी, खलील हैरत, रीमा दीवान चड्ढा, निर्मला जया पांडे, हेमलता मिश्र मानवी, लक्ष्मण शिवहरे एवं अन्य शामिल थे।
कार्यक्रम अध्यक्ष शब्बीर अहमद विद्रोही ने मतवाला के व्यक्तित्व पर भाषण में कहा कि इनके जैसे मृदुभाषी व्यक्तित्वों से ही समाज में भाईचारा कायम है। आयोजक शमशाद शाद ने कहा कि नागपुर शहर में उर्दू हिंदी के नाम पर साहित्य में कोई भेदभाव नहीं है जिसका प्रमाण आज का ये सफल कार्यक्रम है जिस में अधिकाधिक शायरों एवं कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी. महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा, पुणे के श्री नरेंद्र परिहार ने आभार प्रदर्शन किया. मंच संचालन उर्दू के शायर इश्तियाक कामिल ने किया. कामठी के शायर आरिफ जमाली के गीत ग़ज़ल संग्रह “ दिल की उड़ान “ का विमोचन भी किया गया ।
मुशायरे- कवि सम्मेलनमें जिन शायरों एवं कवियों ने प्रस्तुति दी उनमें परमात्मानन्द पांडेय मतवाला, शब्बीर अहमद विद्रोही, शिरीष नाइक, शमशाद शाद, नरेंद्र परिहार, तनहा नागपुरी, भोला सरवर, हाजी खलील हैरत, गुलाम मोहम्मद खान आलम, हफीज शेख नागपुरी, मजहर कुरैशी, शादाब अंजुम, उमर अली अनवर, आलोकदत्त पांडेय, इमरान फैज़, अनिल मालोकार, रीमा दीवान चड्ढा, आरिफ जमाली, अजहर बख्श अजहर, वहीद हैराँ, खलील यजदानी, हेमलता मिश्र मानवी, अकबर खैराबादी, राहत अली राहत, निर्मला पांडे, पूनम तिवारी हिन्दुस्तानी, पूनम मिश्रा पूर्णिमा, कंचन प्रजापति, ख्वाजा साजिद, हाजी जफर अली राही, अकबर खैराबादी, लालजी आलम हथगाँवी, पारसनाथ शर्मा आदि शामिल रहे।


