रचनाकार शिक्षकों ने बाल रचनाओं का किया लाइव वाचन
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_446.html
विंग्स टू फ्लाई सोसायटी का 6 वें चरण का कार्यक्रम
नागपुर/रायपुर। विंग्स टू फ्लाई सोसायटी द्वारा किलोल वाचन के 6 वें चरण का कार्यक्रम सफलता पुर्वक किया गया, जिसमें किलोल के रचनाकार शिक्षकों के द्वारा किलोल प्रकाशित बाल रचनाओं का लाइव वाचन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती मंजू गुप्ता जिला सरगुजा के द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति द्वारा हुई तत्पश्चात, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के सहायक संचालक डॉ एम सुधीश द्वारा किलोल के रचनाकार शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया। उनके आर्शीवचन को सुनकर सभी नव रचनाकार शिक्षक साथियों ने काफ़ी उत्साहित होकर अपनी रचना का वाचन, प्रस्तुतिकरण अलग-अलग भावभंगिमा के साथ की। वाकई एक अवसर उन सारे विचारों, कलाओं को अवसर देता है जिसकी प्रतीक्षा में हम सभी होते हैं।
कार्यक्रम के संचालन की मुख्य भूमिका में श्रीमती रीता मंडल ने किलोल बाल पत्रिका एवं उसके संदर्भ में हो रहे लाइव ऑनलाइन कार्यक्रम पर प्रकाश डाला एवं आगे की कार्यवाही करते हुए संतोष कुमार कौशिक को विशेष वक्ता के रूप में आमंत्रित किया, जो विगत 24 माह से किलोल पत्रिका से जुड़ कर अधूरी कहानी पूरी करो, चित्र देखो कहानी लिखो स्तंभ के रूप में अपनी अनवरत सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य से सबका मन जीत लिया और सफलता और मेहनत के बीच की कड़ी को कविता के रूप में प्रस्तुत किया।
आगे की कड़ी में हमारे इन रचनाकार शिक्षकों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुतियाँ दी जिनके नाम इस प्रकार हैं, लोकेश्वरी कश्यप (जिला मुंगेली) द्वारा रचना - अंतर्मन, सुषमा बग्गा (जिला - रायपुर) द्वारा रचना - काम करों, अनिता चंद्राकर (जिला दुर्ग ) द्वारा कविता गुरु की महिमा, परवीन बेबी दिवाकर (जिला - मुंगेली) द्वारा रचना - पावन हिंदी भाषा, विभा पाटकर (जिला - राजनांदगांव) द्वारा रचना - हिंदी अपनी शान, दुष्यंत सोनी (जिला - रायपुर), आशा उज्जयनी (जिला - बिलासपुर ) द्वारा कविता' मुझे पेड़ बन जाने दो', प्रतिभा त्रिपाठी (जिला बालोद) द्वारा शीर्षक - ज्योति (दोहा) कालेश्वर साहू (जिला-बिलासपुर), विभा सोनी (जिला बिलासपुर) द्वारा शीर्षक - बालमन, मेहत्तर लाल देवांगन (जिला बलौदा बाजार) द्वारा बेटियों के ऊपर रचना, स्नेहलता टोप्पो (जिला - सरगुजा छत्तीसगढ़) द्वारा
शीर्षक - हिंदी भाषा,धान के कटोरा की लयबद्ध प्रस्तुति, श्रीमती सुनीता यादव (जिला रायगढ़) द्वारा कविता हमारी आन है हिंदी, अनिता मंदिलवार (सरगुजा) द्वारा रचना - शिक्षा का दीप, आशा पांडेय (सरगुजा) द्वारा रचना - सब पढे़ सब, गोवर्धन टंडन, (बिलासपुर) द्वारा रचना - असाढ़ के बखान, सुधारानी शर्मा द्वारा कविता - अँगना म शिक्षा, श्रीमती जयंती खमारी, (जांजगीर - चांपा) द्वारा सावन गीत, गीता द्विवेदी (बलरामपुर) द्वारा रचना - ओ मेरी नन्हीं परी का बहुत ही सुंदर प्रस्तुतिकरण हुआ।
संपादक मंडल समूह द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। संचालन की भूमिका में श्रीमती राज्यश्री साहू, पुरनेश डड़सेना, शालिनी सिंह, चानी एरी द्वारा सफलता पूर्वक संचालन का कार्य किया गया। अंत में ताराचंद जायसवाल द्वारा किलोल पत्रिका को प्रतिमाह प्रत्येक जिले के सदस्य तक पहुँचाने की बात की तथा नए रचनाकार साथियों को जोड़ने की अपील की। कार्यक्रम में तकनीकी सहायता पुनीत मंगल तथा कुंदन द्वारा प्रदान किया गया। नव रचनाकारो ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए ऐसे ही आयोजन समय-समय पर विंस टू फ्लाई सोसाइटी के माध्यम से होते रहे यह आयोजकों से आग्रह किया।
