Loading...

मेघा आमेसर की आध्यात्मिक प्रस्तुति को मिला महाराष्ट्र में प्रथम स्थान


कोल्हापुर की काली माता की पोषाक और सर्वश्रेष्ठ श्रृंगार को किया साकार

नागपुर। पूरे विश्व मे 57 देशों और देश के 24 राज्यों में सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र संग़ठन विश्व सिंधी सेवा संगम प्रताप मोटवानी ने हर्षित होकर बताया कि वीएसएसएस महाराष्ट्र महिला टीम की सचिव श्रीमती मेघा कपूर आमेसर को कोल्हापुर की माता को कॉस्ट्यूम श्रृंगार और पोषाक के लिए और काली माता को साकार करने पर उनके इस आध्यात्मिक प्रस्तुति को पूरे महाराष्ट्र में प्रथम स्थान मिला है। 


मोटवानी ने उनको बहुत बहुत बधाई देते हुए कहा कि पूरे महाराष्ट्र वीएसएसएस टीम की तरफ से ईश्वर और गुरुदेव उनको आसमान की ऊंचाइयों तक सफलता दे ऐसी कामना की। उन्होने कोल्हापुर की माता के साक्षात दर्शन करवाये। महाराष्ट्र महिला की कार्याध्यष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी सहित वहाँ पूरे महाराष्ट्र के बुयूटी पार्लर के संचालक वहाँ उपस्थित थे, जहां  सैकड़ों की संख्या में एक से बढकर एक  प्रस्तुतियां पेश हुए उनमें से बहन मेघा आमेसर ने यह पुरस्कार जीता। 


मेघा बहन गत 15 वर्षो से कापसे चौक के पास अपना ब्यूटी पार्लर चलती है और बच्चों को बुयूटिशन का कोर्स भी सिखाती है। गुरु के प्रति समर्पित आध्यात्मिक विचारों वाली नम्र, मिलनसार, तथा दयावान मेघा बहन गरीब बच्चों को निशुल्क बुयूटिशन का कोर्स करवाती है। ऐसी हमारी मेघा बहन महाराष्ट्र वीएसएसएस महिला टीम की सचिव है। सिंधी समाज के लिए उन्होंने गरीब बच्चों को कोर्स सीखने का भी संकल्प किया है। हमे उन पर गर्व है। 

कार्यक्रम में उपस्थित करीबन 800 दर्शक इनके द्वारा बनाई कोल्हापुर की माता और उनको स्टेज तक बाकायदा ढोल शहनाई से लाया गया विधिवत पूजा अर्चना आरती की गई जिसे देख सभी मंत्र मुग्ध हो गए। मोटवानी ने कहा कि वीएसएसएस के प्रोग्राम में बहन मेघा से ऐसी प्रस्तुति का आग्रह करेंगे। मेघा आमेसर ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता गुरु को दिया है।

समाचार 1819934989094248957
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list