जेसीआई मेट्रो ने महिलाओं को दिया उद्यमिता का प्रशिक्षण
रक्तदान कर निभाया सामाजिक दायित्व
नागपुर। जेसीआई नागपुर मेट्रो की ओर से बंधन जेसीआई वीक में 5 वे दिन रक्तदान, चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य जांच, दंत चिकित्सा जांच, आंखों की जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निभाया एवं स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाया. 25 महिलाओं को नए व्यवसाय ऑर्पुचुनाटी 'स्टार्टअप इंडिया स्टैंडअप इंडिया' की व्यवस्था की गयी.
अंतराष्ट्रीय ट्रेनर जे .सी .रवींद्र मिसल द्वारा उद्यमिता प्रशिक्षण 150 महिलाओं को दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेडी जेसी. दीप गजभिये की मौजूदगी रही। संस्थापक जेएफएम. जी.वी. आनंद शर्मा भारतीय, सलाहकार एचजीएफ. उषा नंदेडकर, अध्यक्ष जेसी. लोकेश नंदेडकर, सचिव जेसी. वैशाली वर्मा, उपाध्यक्ष लकीशा कुंदन, निदेशक जेसी स्वाति फलक और जे.सी. नितली तगड़े, मेट्रोर जेसी. विजय कुमार की उपस्थिति रही.
