Loading...

संत आसुदाराम प्रवेश द्वार का भूमिपूजन


नागपुर। प्रभाग -1 जरीपटका में संत बाबा आसूदाराम दरबार परिसर में आज संत साईं चांदूराम साहिब के सुपुत्र व संत बाबा आसूदाराम दरबार लखनऊ के संत साईं हरीशलालजी ने राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के उपाध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा, पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा, मंगलवारी झोन सभापति प्रमिला मथरानी, कर आकारणी सभापति महेंद्र धनविजय,भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, घोटकी पंचायत के अध्यक्ष वलीराम सहजरामानी की प्रमुख उपस्थिती में  संत आसुदाराम प्रवेश द्वार का भूमिपूजन किया.  

भूमिपूजन के उपरांत अतिथियों ने नारा घाट पहुंचकर स्वर्गीय द्वारकादास सचदेव की स्मृति में उनके सुपुत्र विनोद कुमार सचदेव द्वारा बनाये गए पीने के पानी के प्याऊ का उद्घाटन किया। संत साईं हरीशलालजी, वीरेंद्र कुकरेजा ने उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में  विनोद कुमार सचदेव द्वारा उनके पिता की स्मृति में बनाए गए प्याऊ के लिए उनकी सराहना की। 

इस अवसर पर दीवान केवलरामानी, दीन्हारामजी, पवन कुमार, श्रीचंद रायपुर वाले, विनोद कुमार सचदेव, दिलीप विरानी, सतीश आनंदानी, जियन्दराम चोटरानी, शंकर भोजवानी, नरेश खुशालानी, राजेश बटवानी, प्रीतम मथरानी, हीरालाल भगत, श्रीचंद किंगरानी, सन्मुख करीरा, बलिराम बत्रा, जगदीश वंजानी व अन्य नागरिक उपस्थित थे।
समाचार 3626261595827952324
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list