पोदार वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों ने बनाई इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_31.html?m=0
नागपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पोदार वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने इको फ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा बनाकर गणेश चतुर्थी के महत्व को जाना।
पोदार वर्ल्ड स्कूल की आर्ट एंड क्राफ्ट की अध्यापिका श्रीमती शीतल मद्रे इन्होंने ऑनलाइन बच्चों को सिखाया की मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमा कैसे बनाई जाती है एवं कैसे घर पर पाई जाने वाली वस्तुओं से सजाया जाता है। इस उपक्रम का श्रेय स्कूल की मुख्यअध्यापिका श्रीमती भावना डोंगरदिवे को जाता है।
इको फ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा बनाने एवं बच्चों को सिखाने के पीछे का उद्देश्य यह है कि वर्तमान में हम जिन नैसर्गिक आपदाओं का सामना कर रहे हैं, वह कहीं ना कहीं प्रकृति से खिलवाड़ की वजह से ही है।
विद्यार्थियों को यह सीखने को मिला कि, हमें प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए ना की पीओपी द्वारा बनी हुई आकर्षक दिखने वाली मूर्तियों का इस्तेमाल करके प्रकृति का नुकसान करना चाहिए। इन छोटे-छोटे कदमों से ही आगे चलकर आने वाली पीढ़ी प्रकृति के महत्व को जानेगी एवं उसकी रक्षा करेगी।
