नवनियुक्त पुलिस सहआयुक्त का पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_62.html?m=0
राकांपा मीडिया सेल ने शहर के विविध विषयों पर की चर्चा
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने पुलिस आयुक्त कार्यालय नागपुर शहर में नवनियुक्त पुलिस सह आयुक्त अस्वती दोरजे के पदभार संभालने को लेकर पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया।
जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने बताया की नागपुर शहर मे डेढ वर्ष बाद सहपुलिस आयुक्त की कमी अब पुर्ण रुप से पूरी हो गयी है। दोरजे पहली अधिकारी है जिन्होने नागपुर की पुलिस सह आयुक्त का पदभार संभाला है।
महिला पुलिस अधिकारी अस्वती दोरजे महारास्ट्र पुलिस अकादमी नाशिक मे संचालक के पद पर कार्यरत थी। उन्हे पदोन्नति देकर नागपुर शहर मे भेजा गया है। अस्वती दोरजे के रुप मे एक दबंग ईमानदार महिला अधिकारी का शहर मे कार्यरत होना शहर वासियो के लिये बहोत ही गर्व की बात है।
इसके साथ ही शहर की विविध समस्याओ को लेकर अस्वती दोरजे व अमित दुबे के बीच चर्चा की गयी। पुलिस सह आयुक्त ने राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर द्वारा उनका स्वागत किये जाने पर जिल्हाध्यक्ष अमित दुबे व उनके शिस्टमंडल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुनील लव्हात्रे, नवनीत तिवारी, सुभाष गोस्वामी, गुर्प्रितसिंग चंडोक इत्यादी उपस्तिथ थे।
