उभरते सितारे : मनचाहे गीतों का हुआ आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_379.html?m=0
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उभरते सितारे, जिसमें मनचाहे गीतों का आयोजन किया गया. नवोदित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक दिलकश नग्में ने पेश किए. सर्वप्रथम, प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ करुणा आटे अतिथि के रुप में उपस्थित रहीं. इनका स्वागत वैशाली मदारे ने किया.
अपने संबोधन में डॉ करुणा आटे ने बच्चों के कलागुणों के सर्वांगीण विकास हेतु पालकों को भी इसका महत्व समझाया और बच्चों को बहुत शुभकामनाएं दी. तत्पश्चात शाश्वत गजभिए, सार्थक खडसे, पूर्वा कांबले, किमया नन्हई, पीयाली देशपांडे, चेतश्री डाहाके, साना गळपायले, खुशी आटे, जुही घोड़के, हिमांशु डाहाके, पलाश घोड़के, आराधना ठाकरे, वंशिका नाईक आर्यन डोंगरे ने बहुत ही सुंदर मनचाहे गीत प्रस्तुत किए.
तबला वादन की सुंदर प्रस्तुति को क्रमशः हार्दिक चांडक, यग्नेश कोहले, अंशुल आदमने ने पेश किया. बहारदार नृत्य की एकल और समूह प्रस्तुति में स्वरा जयशिंगपुरे, शिवा बामळे, चंदा डाहाके, वंश जयशिंगपुरे, कार्तिक बिजवे ने अपने नृत्य से समा बांध दिया.
कार्यक्रम में पवन फुलमाली, प्रो.सुनील भगत, अनिरुद्ध खडसे, देवयानी भगत, योगिता कांबळे, शुभदा देव, लता ताम्हणकर, वैशाली खडसे, योगेश खापेकर, कुंदा खापेकर, मंजिरी पौनिकर, कमल मोहड़ीकर, महेंद्र आगरकर और रमेश अयर आदि ने बच्चों का हौसला बढ़ाया. कार्यक्रम में वैशाली मदारे और घनश्याम नन्हई ने सहयोग किया. कार्यक्रम का संचालन युवराज चौधरी ने किया.

