जीवन मे हमेशा गुरुओं के आदर्शो पर चले : डॉ. श्रद्धा अनिलकुमार
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_40.html?m=0
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत 6 सितम्बर को छात्राओं 11.30 ऑनलाइन शिक्षक दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रद्धा अनिलकुमार ने की। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा डॉ. राधाकृष्णन का जीवन परिचय दिया गया, कविता एवं दोहे पढ़ी गयी।
डॉ. श्रद्धा मैडम ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया एवम जीवन मे हमेशा गुरुओं द्वारा दिये गये आदर्शो पर चलने के लिये कहा। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापिकाये, शिक्षकेतर कर्मचारी एवम छात्राएं उपस्थित थे। उनका शब्द सुमनो से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शीतल तुरुकमाने ने किया एवम डॉ रितु तिवारी मैडम ने सबका धन्यवाद किया। कार्यक्रम का आयोजन एवम रूपरेखा डॉ तनुजा राजपूत द्वारा प्रस्तुत की गई।
