वीएसएसएस कार्यालय के प्रांगण में गणेशजी विराजित
रीथ यूनिवर्स आध्यात्मिक सभागृह में पूजा अर्चना कर आरती की गयी
नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र टीम के कार्यालय और रीथ यूनिवर्स के आध्यात्मिक प्रांगण में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में इको फ्रेंडली गणेशजी स्थापित किये गए।
महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट मीरा भमभवानी ने आरती में सहभाग लिया। सुंदर सजावट महाराष्ट्र युवा महिला टीम अध्यक्ष रीथ रूपानी, महासचिव शिल्पा तलरेजा, उपाध्यक्ष निशिता ठाकुर और ऐशवर्या सोहानदानी ने की। भूतड़ा भी आरती में शामिल हुए पूजा अर्चना श्रीमती पंडित प्रकाश शर्मा ने की विशेष रूप से डॉ पायल भी सम्मिलित हुई।
अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने महाराष्ट्र टीम की सराहना कर कहा इस आध्यात्मिक कार्य से सभी की मनोकामना पूरी होंगी। समस्त परिसर में दिन में 2 बार आरती और पूजा अर्चना से आध्यात्मिक वातारण बनेगा। रीथ रूपानी और शिल्पा तलरेजा ने सभी का आभार माना, आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
