ब्रम्हलीन सद्गुरु शिवभजन महाराज की जयंती पर
समाधा आश्रम में 17 से जयपुर फुट शिविर का आयोजन
नागपुर। पूज्य समाधा आश्रम, जरीपटका की ओर से ब्रम्हलीन सद्गुरु शिवभजन महाराज की जयंती एवं वर्तमान गद्दीशीन सद्गुरु स्वामी नारायण भजन महाराज के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में जयपुर फुट शिविर का आयोजन की जानकारी कार्यक्रम संयोजक चंद्र कुमार टेकचंदानी ने दी.
टेकचंदानी के अनुसार समाधा आश्रम, जरीपटका में 17 सितंबर को सुबह 9 बजे शिविर का शुभारंभ होगा. सभी दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए अपना आधार कार्ड व दिव्यांग प्रमाणपत्र का फोटो हीरालाल झाबानी 9075576861, दिलीप हेमराजानी 9021728949 पर भेज सकते हैं.
नगर से बाहर से आनेवाले जरूरतमंदो के निःशुल्क रहने, खाने पीने की व्यवस्था समाधा आश्रम में की गयी हैं. पूर्ण शिविर को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने के लिये विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को पदसूत्र सौंप दिये गये हैं. मानवीय सेवा के इस यज्ञ में संपूर्ण समाज का सहयोग प्राप्त हो रहा हैं.
अधिक जानकारी कार्यक्रम संयोजक चंद्रकुमार टेकचंदानी (9823721609), सह संयोजक सच्चानंद केवलरामानी (8308161888) से प्राप्त की जा सकती हैं. पुनीत कार्य मे पार्षद विक्की कुकरेजा,श्याम समतानी, पप्पू मंधान, फतनदास गोपलानी एवं समाधा आश्रम के सेवा मंडल के सेवाधारियों का सहयोग प्राप्त हो रहा हैं.
