स्वच्छता अभियान से जेसीआई सप्ताह की शुरुवात
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_55.html?m=0
मास्क वितरित कर किया लोगों को जागरूक
नागपुर। जेसीआई नागपुर मेट्रो ने स्वच्छता अभियान से जेसीआई सप्ताह की शुरुवात की. शिवनगांव पुनर्वसन में स्वच्छ भारत अभियान में संपूर्ण परिसर की साफ सफाई की गयी. लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए उनमे मास्क वितरित किये गये.
संस्थापक जेएफएम. जीवी आनंद शर्मा भारतीय, सलाहकार एचजीएफ. उषा नंदेडकर, अध्यक्ष जेसी लोकेश नंदेडकर, सचिव जेसी वैशाली वर्मा, जेसीआई सप्ताह समन्वयक जेसी. नीताली तागड़े, निदेशक जेसी स्वाति पाने, संरक्षक जेसी विजय कुमार, महासचिव जेसी लकिशा कुंदन, सह निदेशक जेसी सुमित मोहरे की उपस्थिति रही.
