आठवले कॉलेज द्वारा शासकीय अस्पताल भंडारा में वेलनेस सेंटर का शुभारंभ
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_51.html?m=0
आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क एवं जिला सामान्य रुग्णालय, भंडारा का संयुक्त उपक्रम
डॉ.चंदनसिंह रोटेले के प्रयासों से नवाचार कार्य
नागपुर। आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, भंडारा तथा जिला सामान्य रुग्णालय, भंडारा के संयुक्त तत्वावधान में अस्पताल में वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया गया। हालही में इसका उद्घाटन किया गया। आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, भंडारा के अध्यक्ष तथा जिला सामान्य रुग्णालय, भंडारा के रुग्ण कल्याण समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ.चंदनसिंह रोटेले जी के प्रयासों से इस नवाचार कार्य का प्रारंभ किया गया हैं।
इस उपक्रम का उदघाटन अस्पताल के जिला शल्य चिकित्सक डॉ.फारूखी, महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ.चंदनसिंह रोटेले के हाथों किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रुग्ण कल्याण समिति के सदस्य श्री मोइन शेख, आहार तज्ञ रंजना पांडे, वैद्यकीय समाज कार्यकर्ता सुधीर दहिवले, आइसीटीसी समुपदेशक श्री कुबड़े, सिकलसेल समुपदेशक श्रीमती चंदा शेंडे, वेलनेस सेंटर प्रमुख डॉ.ज्योति नाकतोड़े, प्रा.सुनील उइके, प्रा.अमोल सिंह रोटेले, एनएसएस प्रमुख डॉ.नरेश कोलते, समाजशास्त्र विभाग प्रमुख डॉ.चंद्रशेखर मालविया, डॉ.इलियास बेपारी, डॉ.नंदकिशोर भगत, डॉ.चंदू पाटिल, प्रा.रितेश बावनकर, श्री पंकज ठाकरे उपस्थित थे।
इस अवसर पर डॉ.चंदनसिंह रोटेले ने इस अभिनव कार्य के पीछे का अपना दृष्टिकोण रखा। उन्होंने अपने उदगार में कहा की इस वेलनेस सेंटर से अस्पताल में आने वाले हर आम आदमी मरीज को बेहतरीन समुपदेशन, सलाह, सेवाएं तथा स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो पाएगी। आठवले समाज कार्य महाविद्यालय के पारंगत समाज कार्यकर्ता विद्यार्थी अपनी अमूल्य सेवाएं दे पाएंगे। उन्होंने साझा सहयोग कार्यक्रम हेतु डॉ.फारूखी को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ.ज्योति नाकतोड़े ने तथा आभार प्रदर्शन प्रा. अमोल रोटेले ने किया। इस अवसर पर अस्पताल में स्वास्थ्य योजनाओं के स्टीकर,बैनर भी महाविद्यालय द्वारा लगाए गए। कार्यक्रम की सफलतार्थ विद्यार्थियों ने सहयोग किया।

