पितृपक्ष में ऑनलाइन भागवत कथा
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_594.html?m=0
राधा कृष्ण भक्त परिवार का आयोजन
नागपुर। श्री श्री राधा कृष्ण भक्त परिवार की ओर से मधुसूदन बापूजी की प्रेरणा से पितृ पक्ष के उपलक्ष्य में ऑनलाइन श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। हिन्दू धर्म में पितृपक्ष का खास महत्व है। हम श्राद्ध ब्राह्मणों को भोजन अर्पण करके पितरो को तृप्त तो करते हैं, किन्तु उससे उनकी मुक्ति नहीं होती। पितरों को मुक्ति तो भागवत कथा से होती है।
कोविड को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन श्रीमद् भागवत कथा 21 सितंबर से 27 सितंबर तक होने जा रही है। कथा का रसपान राधा कृष्ण भक्त परिवार के दामोदर दास करायेंगे। इस कथा का सोशल मीडिया पर यूट्यूब चैनल दामोदर दास और फेसबुक पेज दामोदर दास पर 21 से 27 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक लाइव प्रसारण दिखाया जायेगा। संस्था ने सभी भक्तों से विनती कि है की अपने पितरों के भले के लिए लाइव भागवत कथा का अवश्य लाभ लें।
