Loading...

समाज मे बच्चों का हुनर सभी के समक्ष लाना मेले का प्रमुख उद्देश्य : प्रताप मोटवानी


नागपुर में सिंधी समाज का ऐतिहासिक आयोजन

नागपुर। सम्पूर्ण विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन विश्व सिंधी सेवा संगम और पूज्य लकडगंज सिंधी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में सिंधी समाज का आनंद मेला रविवार 5 सितम्बर को दोपहर 12  बजे सिंधु भवन वर्धमाननगर में महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के हस्ते रिबिन काट कर किया गया। 


पूज्य लकडगंज सिंधी पंचायत और वीएसएसएस के कार्याध्यक्ष महेश ग्वालानी, उसी तरह दोनों संघठनो के महासचिव सुनील जगयासी, सुरेश भोजवानी, विजय ग्वालानी, पप्पू बजाज, जगदीश चेलानी, हरीश बुधवानी, वीएसएसएस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट मीरा भमभवानी, समाज सेवी प्रदीप पंजवानी भी विशेष अतिथि बतौर उपस्थित थी। 


भव्य आनंद मेले प्रोजेक्ट के डायरेक्टर महाराष्ट्र महिला टीम की अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार, कार्याध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचन्दानी, महासचिव सुनीता जेसवानी, कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी, महाराष्ट्र युवा टीम अध्यक्ष रीथ रूपानी, कार्याध्यष डॉ रिचा सुगंध, महासचिव शिल्पा तलरेजा उपाध्यक्ष निशिता ठाकुर, आँचल भोजवानी भी सम्मिलित थे। सर्वप्रथम भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण कर दिप प्रज्वलित किया गया। 

इस अवसर पर टीचर्स डे के उपलक्ष में सभी  टीचर्स का भी शाल श्रीफ़ल से सत्कार स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी का भी वीएसएसएस की टीम ने शाल, श्रीफ़ल, बुके पहना कर सत्कार कर उन्हें समाज मे सेवा करने हेतु सभी को प्रेरित करने के लिए अपना शिक्षक मान तहे दिल से स्वागत महाराष्ट्र महिला टीम और महाराष्ट्र युवा टीम ने किया। 

अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने अपने विचार प्रकट कर कहा कि सिंधी समाज मे अपने बच्चों का हुनर सभी के समक्ष लाना आनंद मेला का प्रमुख उद्देश्य है। इसमें सिंधी कल्चर, सिंधी फूड, बच्चों द्वारा बनाई गई अलग अलग वस्तुए आनंद मेले में करीबन 50 से ज्यादा स्टाल लगाए गए है। पूर्व नागपुर में सिंधी समाज बार यह भव्य आयोजन किया जा रहा है। 

प्रोग्राम का कुशलता से संचालन डॉ रिचा सुगंध ने किया। भव्य आनंद मेला प्रोग्राम में विश्व सिंधी सेवा संगम की सभी टीम और पूज्य लकडगंज सिंधी पंचायत की पूरी टीम अथक परिश्रम कर रही है। महिला टीम में विद्या बाखरू, करिश्मा मोटवानी, मुस्कान ठाकुर, निशिता ठाकुर, अनिता नागवानी, गीता चावला, मुस्कान थारवानी, मेघा आमेसर, सुनीता बजाज, दिव्या जगुजा सहित विदर्भ महिला टीम अध्यक्ष कंचन जगयसी, नागपुर महिला अध्यक्ष पूजा मोरयानी, विदर्भ नागपुर जिल्हा अध्यक्ष मनोहर लाल आहूजा, उनकी पूरी टीम नागपूर पुरुष टीम, कार्याध्यष महेश ग्वालानी, महासचिव सुनील जगयसी नागपुर युवा टीम अध्यक्ष नितिन जेसवानी, पूर्व नागपुर अध्यक्ष अर्चना छाबरिया, हितिशा मुलतानी, कंचन चंदवानी साथ ही सेंट्रल नार्थ अध्यक्ष वंदना मनवानी, पूर्व नागपुर युवा अध्यक्ष धुर्वी मोटवानी अथक सहयोग प्रदान किया। 

महाराष्ट्र महिला टीम की अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार, कार्याध्यष डॉ भाग्यश्री खेमचन्दानी, महासचिव सुनीता जेसवानी, कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी, विद्या बाखरू। युवा टीम अध्यक्ष रीथ रूपानी, डॉ रिचा सुगंध, शिल्पा तलरेजा निशिता ठाकुर ने भव्य आनंद मेले में गत 15 दिन से तैयारियां कर इसे अभूतपूर्व बनाया। दोपहर 12 से रात्रि 9 तक हजारों की संख्या में लोगों ने आकर इसे यादगार बनाया। 

पूर्व नागपुर में पहिली बार ऐसा भव्य अनूठा आयोजन हुआ और आनंद मेले को सफल बनाने के लिए दोनों संघठनो ने अथक परिश्रम और सहयोग किया। लोगो ने बढ़िया प्रतिसाद को देख आनंद मेले को 3 दिन तक बढ़ाने की मांग की। आनंद मेले का रीथ रूपानी के द्वारा फेसबुक लाइव किया गया जिसे लाखों दर्शकों ने देश विदेश में देखा। 

बेस्ट लकी स्टाल वीएसएसएस की नागपुर जिल्हा पुरुषों की टीम के सौजन्य से ग्राइंड मिक्सर गिफ्ट किया गया। यह गिफ्ट स्टाल धारक काव्या खुबनानी को मिला।इस अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष में सभी टीचर्स का भावभीना सत्कार किया गया। जिसमे प्रमुखता से डॉ भागेश्वरी खेमचंदानी, हिना मुनियार, सुनीता जेसवानी, साक्षी लालवानी, एडवोकेट मीरा भमभवानी, गीता जेसवानी, वंशिका केसवानी थे।
अंत में आभार महेश ग्वालानी और सुनील जगयसी ने कर कहा कि प्रतिमाह दोनो संग़ठन सिंधु भवन में समाज के हित में ऐसे ही भव्य आयोजन करेंगे।उन्होंने सभी का आभार माना। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्तिथि रही। उदय अकादमी के अध्यक्ष प्रताप देवानी किशनचंद मंगलानी, डॉ कृष्णा भोजवानी, डॉ अजय भोजवानी, डॉ संजय देवानी, महेश बापुना, चंदन मोटवानी, योगेश भोजवानी, डॉ पायल, सोनू सूद, डॉ मनीषा मनवानी, लखीराम थावानी, बलराम ककवानी, ओमप्रकाश चावला, किशन मनशानी, सुनील ककवानी, इंद्रलाल धनजानी, अशोक दादलानी, खूबचंद आहूजा थे।
समाचार 1428293579772614789
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list