अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने नितिन गडकरी को सौंपा ज्ञापन
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_93.html?m=0
नागपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की और से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कमलेश ठाकुर विदर्भ अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, भागवत सिंह खंगार, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महाराष्ट्र प्रदेश, डॉ कविता परिहार वरिष्ठ महामंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, (महिला प्रकोष्ठ) अमृता ठाकुर निर्मला खंगार, विमल सोलंकी, किरण परमार, इंदिरा चौहान आदि कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को निम्न समस्याओं को लेकर प्रतिवेदन दिया।
केंद्रीय मंत्री ने दो महीने के अंदर शूरवीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा गीतांजलि चौक पर लगवाने का विश्वास जताया साथ ही मनोगत व्यक्त किया की सभी संगठन एक साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं, हमारी संतरा नगरी में शूरवीर महाराणा प्रताप की विशालकाय प्रतिमा स्थापित होना पूरे राजपूत समाज के लिए गौरव की बात है।