डीसीपी मतानी के हस्ते धर्मार्थ दवाखाने का शुभारंभ
अखिल भारतीय सिंधी समाज, विदर्भ इकाई व संजीवनी फाउंडेशन का उपक्रम
नागपुर। जरीपटका क्षेत्र के हनुमान मंदिर के प्रांगण में अखिल भारतीय सिंधी समाज की विदर्भ इकाई व संजीवनी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में "धर्मार्थ दवाखाना" का शुभारंभ झोन 3 के डी सी पी लोहित मतानी के हाथों अखिल भारतीय सिंधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर नागरानी, राष्ट्रीय संरक्षक वासु कलवानी, युवक कांग्रेस के कुणाल राउत, संजीवनी फाउंडेशन के अध्यक्ष वाधनदास तलरेजा, अखिल भारतीय सिंधी समाज विदर्भ प्रांत के अध्यक्ष गोवर्धन कोडवानी, डॉ राम थारवानी, डॉ परमानंद लहरवानी, जरीपटका प्रभाग की नगर सेविका प्रमिला मथरानी, नाग विदर्भ सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश जग्यासी, राष्ट्रीय सलाहकार सुंदरलाल तारवाणी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभान सेतिया, राष्ट्रीय सचिव दौलत कुंगवानी, राष्ट्रीय सचिव सतीश मीरानी की प्रमुख उपस्थिति में किया गया.
सर्वप्रथम ईष्ट देव झूलेलाल जी की प्रतिमा पर पुष्पहार पहना कर दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया. इस समारोह कार्यक्रम में दौलत कुंगवानी व गोवर्धन कोडवानी ने प्रस्तावना रखते हुए कहा कि चिकित्सीय सेवा ही ईश्वरीय सेवा है। प्रमुख अतिथि डीसीपी रोहित मतानी ने संस्था को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु शुभकामनाएं दी. आये हुए अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में एड. श्रीचंद कुंगवानी, भूषण खुबचंदानी, श्रीचंद दासवानी, ठाकुर जेठवानी, सच्चानंद हीरानी, ठाकुर जग्यासी, मुरली केवलरामानी , लक्ष्मणदास चदंवानी की विशेष उपस्थिति रही.
कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव रवि चदंवानी, विदर्भ प्रवक्ता अशोक आहुजा, कोषाध्यक्ष भागचंद केवलरामानी, अशोक केवलरामनी, उपाध्यक्ष राजा केवलरामानी, महेश कुकरेजा, हरीश मूलचंदानी, सुखदेव भागचंदानी, मुरली उदासी, सहसचिव श्रीचंद मोहनानी, देवानंद मोटवानी, राजेश, केवलरानी, श्याम जेसवानी, अशोक माखीजानी, अनील मखीजानी, बिट्टू कुंगवानी, राजेश स्वमनानी, नरेंद्र (चिनू) विजय जेठानी एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सत्यपाल केवलरामानी ने किया तथा आभार प्रदर्शन अशोक आहुजा ने किया।

