अदिति के गायन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_629.html
नागपुर। शहर की सुपरिचित गायिका अदिति सिरसवान ने अपनी मधुर आवाज में विभिन्न शैलियों के गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गायन की विविधता से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
अदिति लाइव कॉन्सर्ट कभी-कभी का आयोजन वी5 एंटरटेनमेंट की ओर से मंगलवार को किया गया था। कार्यक्रम की कल्पना धर्मेश सिरसवान की थी और इसका निर्देशन अनिल पिल्ले और नितिन झाडे द्वारा किया गया था। मुख्य गायिका अदिति सिरसवान थीं और उनके साथ बहुगुणी गायक सुमित वंजारी भी थे।
अदिति ने कमली कमली गाने से कार्यक्रम की शुरुआत की। सुरीली आवाज की धनी अदिति ने दीवानी मस्तानी, मोहे रंग दो, मुंगड़ा, सात समुंदर, दैया दैया, इत्तिसी हसी, चिटिया कलैया, ये मेरा दिल, अधीर मन झले, तेनु इतना मैं जैसे कई आकर्षक गानों पर परफॉर्म कर दर्शकों को बांधे रखा। बहोत प्यार करते और कभी कभी अदिती इन गीतों से उन्होने कार्यक्रम का अंत किया ।
कार्यक्रम का संगीत नंदू गोहाने ने तैयार किया था जबकि मंच संचालक अमोल शेंडे ने अपनी अनूठी शैली से कार्यक्रम में रंग भर दिया। यह शो वी5 एंटरटेनमेंट स्टूडियोज से प्रसारित हुआ।