Loading...

लता मंगेशकर को 100 गीतों के साथ बधाई


जन्मदिन पर दिया अनोखा तोहफा

नागपुर। भारत रत्‍न से नवाजी गयी विख्‍यात गायिका लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन पर नागपुर के गायकों ने अनोखी भेंट दी। लता मंगेशकर द्वारा गाए गए 100 गीतों पर प्रस्तुति देकर उनका  का 92 वां जन्मदिन मनाया गया।

रजनीगंधा म्यूजिक अनलिमिटेड और शिव इवेंट्स द्वारा संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायिका लता मंगेशकर को उनके 92 वें जन्मदिन पर संगीतमय सलामी देने के लिए प्रस्‍तुत किये गये इस कार्यक्रम में गायकों ने लता मंगेशकर के एकल और युगल हिंदी एवं मराठी गीतों की प्रस्तुति दी।

संगीता कामत ने 'तुम्हे और क्या दूं दिल के सिवा' इस गीत के साथ कार्यक्रम की शानदार शुरुवात की।  परदेसियां ये सच है पिया, रीमझ‍िम के ये प्‍यारे प्‍यारे, तुझे देशा तो ये जाना, तुझ संग प्रीत, चोरीचा मामला, मेरे ख्‍वाबों में जो आये, दिल तो है दिल, लग जा गले, नदीच किनारे, लटपट तुझं चालणं जैसे हिंदी और मराठी गीत गाए गए।

इस कार्यक्रम में प्रदीप अडुळकर, अंजली दारव्‍हेकर, आरती किल्‍लेदार, आर्या विगनाबे, विनोद भोयर, गीता बावनकर, शैला गोवर्धन, राजेश खरे, पद्माकर मसके, मृणाल ताम्‍हण, जयंत दारव्‍हेकर, नम्रता सातफळे, माधुरी पाखमोडे, पुर्णिमा स्‍वामी, प्रतिभा तोमर, प्रिया गुप्‍ता, सायली गुप्‍ता, रघुनाथ ठाकरे, राज गोरे, गीता कमनवार, विभा रोकडे, योगिनी होशिंग, आशा चौधरी , संगीता चोपडे, किरण सोनी, निशा मानकर, श्रुती, तृप्ती गांवंडे, विमा भुसारी, आनंद भागात, तुषार रंगारी, किरण भोसले, धनश्री मते, आरती सिंग, कल्पना जिचकार, अजय मुखर्जी, निकोलस पीटर व आर्या होशिंग शामिल हुये।
कला 4934375562629668641
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list