राकांपा मीडिया सेल ने मनाया शिक्षक दिवस
शिक्षकों को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व मे हर साल की तरह इस बार भी पांचपावली स्थित सिंधु महाविद्यालय नागपुर शहर यहा शिस्टमंडल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ पेंडसे के साथ अन्य शिक्षकों को भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी।
जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने बताया की हमारे जीवन में शिक्षक की बहुत अहमियत होती है। माता पिता के बाद शिक्षक ही हमारे जीवन को निखारने के लिए एक नई दिशा देने के लिये अपना महत्वपूर्ण योगदान देते है। केवल यही नहीं शिक्षक हमे सही और गलत का फर्क भी समझाते है, उनके इसी योगदान को सम्मान देने के लिये हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर मनोज पौनिकर, प्रकाश पसेरकर, निखिल कोचे, अमर कोचे इत्यादी उपस्थित थे।
