Loading...

पंडित पीके तिवारी को भगवान परशुराम सेना ने किया सम्मानित


नागपुर/रायपुर। भगवान श्री परशुराम सेना की बैठक एव भजन संध्या 5 सितंबर रविवार को रायपुर के हीरापुर सामुदायिक भवन में आयोजित की गई थी जिसमे समाज के अलग अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाली प्रतिभाओ को समाज ने सम्मानित किया। जिसमे पत्रकारिता के क्षेत्र विगत कई वर्षों से सतत पत्रकारिता और समाज सेवा के कार्यो में योगदान के लिए पंडित पीके तिवारी को पत्रकारिता उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाज़ा गया। 

यह सम्मान छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ दादा बीरेंद्र पांडेय द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भगवान परसुराम सेना के छत्तीसगढ़ प्रमुख अजय नाथ तिवारी, बीरेंद्र पांडेय (दादा), सुरेश मिश्रा, अशोक पांडेय, लवकुश पांडेय, प्रमोद गौतम, भोला सिंह गौतम, विशाल पांडेय, नंदन झा नवीन शर्मा आदि शहर और समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

समाचार 1716852573140532501
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list