Loading...

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मीयो को जल्द मिले पेंशन : अमित दुबे


राकांपा मीडिया सेल ने पुलिस सहआयुक्त को सौंपा ज्ञापन

नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व मे नवनियुक्त पुलिस सहआयुक्त नागपुर शहर अस्वती दोरजे इन्हे ज्ञापन सौप सेवानिवृत्त हो चुके पुलिस कर्मियों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया। 

बताया की पुलिस कर्मचारी पुलिस विभाग में भर्ती होने से लेकर सेवानिवृत्त होने तक अपना समय जनता की सेवा मे देते हैं, यदि कोई पुलिसकर्मी उम्र के 18 साल में पुलिस खाते में भर्ती होता है और 58 साल में रिटायरमेंट होता है इस बीच वह अपने जिंदगी के 40 साल सरकार को देते है। 

इस बीच वह अपने परिवार को भी समय नहीं दे पाते, बंदोबस्त हो या कोई त्यौहार सभी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीयो का बोझ सिर्फ पुलिस के ही कंधे पर ही होता है। रिटायरमेंट के बाद भी खुद की पेशन के लिये कार्यालय के बाबूओ को मनाते हुवे नजर आते है जैसे वे बाबू ही उन्हे नौकरी दिलाते थे। जिसका जीता जागता उदाहरण नागपुर शहर के सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक कार्यरत ( SB ) अनिल चक्रपाल तिवारी है जो पुलिस कॉन्स्टेबल पद से भर्ती होकर उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुवे है जो पिछ्ले 1 साल पहले रिटायरमेंट हो चुके हैं। 

पूरी जिंदगी ईमानदारी से ड्यूटी करने के बाद आज खुद के पेंशन के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। जबकी नियमानुसार कोई सरकारी कर्मचारी यदि रिटायरमेंट होने वाला होता है तो उसके रिटायरमेंट के अंदाजा एक साल पहले ही महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा करना शुरू हो जाता है ताकी कर्मचारी को पेंशन सुविधा उपलब्ध होने मे किसी प्रकार की तकलीफ ना हो सके। सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारियों को उनकी पेंशन तुरंत मिलना चाहिए जो कि उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। 

पुलिस कर्मचारीयो को उनकी हक की पेंशन उन्हें दीलाने मे उनकी मदद करनी चाहिये व सभी कर्मचारी, अधिकारी इन्हे जल्द से जल्द पेंशन सुविधा दी जाये ऐसी मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर की और से की गयी। पुलिस सहआयुक्त ने राष्ट्रवादी कांग्रेस मिडिया सेल द्वारा सौपे गये ज्ञापन की समस्त मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मनीष जैस्वाल, बलजीत सिंग ढिल्लन, सुनील लव्हात्रे, निलेश खर्चाने, विवेक गिते उपस्थित थे।
समाचार 2848482433316884569
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list