भारतीय कामगार संघटना के ऊपजिला प्रमुख (ग्रामीण) पद पर राजेश रंगारी की नियुक्ति
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_71.html?m=0
नागपुर। विधायक और संपर्क प्रमुख दुष्यंत चतुर्वेदी, प्रवक्ता किशोर कन्हेरे, ज़िल्हा प्रमुख प्रमोद मानमोड़े के मार्गदर्शन में भारतीय कामगार संघटना, नागपुर ज़िला अध्यक्ष आशिष मनपिया ने आज राजेश रंगारी की नियुक्ति ऊपजिला प्रमुख (ग्रामीण) के पद पर की।
प्रवक्ता किशोर कन्हेरे के हस्ते राजेश रंगारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया और अच्छे काम करने के लिए अभिनंदन किया। इस अवसर श्याम चौधरी, रमेश मोरे, सुजीत समूंद्रे, गोरव शाहकार, जयंत भोंसले, कमल पाठक, रोहित झकरेल, शुभम शाहू सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित थे।
