ग्रीन अर्थ ऑर्गेनाइजेशन का ध्वनि प्रदूषण रोकने जनजागृति अभियान
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_88.html?m=0
नागपुर। ग्रीन अर्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा वर्धमान नगर स्थित पुष्करणा समाज भवन में ध्वनि प्रदूषण रोकने हेतु जनजागृति अभियान का आयोजन किया गया तथा वाहनों पर 'I Don't Honk' के स्टीकर चिपकाए गए। इस अवसर पर विधायक गिरीश व्यास का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.
इस अवसर पर महेश पुरोहित, विश्वजीत भगत, जय भगवान शर्मा, गिरीश पुरोहित, डॉ. विजय अग्रवाल, हेमंत शर्मा, रेखा चतुर्वेदी, ऋतु शर्मा, राज मिश्रा, राकेश मिश्रा तथा अनिल शर्मा प्रमुखता से उपस्थित थे। स्वच्छ भारत अभियान की शहर संपर्क प्रमुख सौ. रजनी शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
