स्व. भोरकर झोपड़पट्टियों के पालकमंत्री थे : तन्हा नागपुरी
महादेवराव भोरकर की 102 वीं जयंती पर किया अभिवादन
नागपुर। पश्चिम नागपुर की पांढराबोडी अंबाझरी बस्ती को बसाकर तथा इसी क्षेत्र से पांच बार नगरसेवक मनपा में चुनकर आने वाले स्व. महादेवराव भोरकर की 102 वीं जयंती रविवार 19 सितंबर को पांढराबोडी स्थित भगवान हनुमानजी मंदिर प्रांगण में श्रध्दा से अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनाई गई।
सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके श्रध्दा से उन्हें विनम्र अभिवादन किया। सामाजिक कार्यकर्ता श्यामभाऊ सोनेकर, खेमचंद पटले द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि तन्हा नागपुरी ने की। समाजसेवी विलास भालेकर, संजय सरायकर, दादाराव सहारे, राजू पारोचे आदि ने अपने मनोगत में स्व. भोरकर के जीवनी पर मौलिक विचार में व्यक्त किए।
अध्यक्षीय संबोधन में तन्हा नागपुरी ने कहा कि स्व. भोरकर झोपड़पट्टियों के पालकमंत्री थे और उनके मार्गदर्शन में ही झोपड़पट्टी यहां पर स्थापित हुई है, लेकिन रामनगर चौक पर पांढराबोड़ी एवं हिलटॉप में आने - जानेवाले मार्ग पर मुख्य स्वागत गेट उनके नाम का महानगरपालिका के महापौर तथा विधायक विकास ठाकरे फौरन बनाकर दे तो यही सच्ची श्रध्दांजलि उनके सम्मान में होगी। प्रास्ताविक खेमचंद पटले एवं आभार श्यामभाऊ सोनेकर ने माना।
इस अवसर पर सर्वश्री युवराज शिव, पूर्व पार्षद पद्मा उईके, आशिष शेवते, अजय हट्टेवार, प्रकाश शेंडे, राधेश्याम यादव, मंगेश बोवाडे, भागवत रमधम, राहुल ठाकरे, कुंदन बहुरिया, मनोज बनाफर, अंकुश भाऊ, अभिजीत सिडाम, वसंतराव पाटिल, विजय चौधरी, किशोर सौंदरकर, शिला कापसे, निलिमा दुपारे आदि अनेक मान्यवर कार्यकर्ता उपस्थित थे।
