भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_785.html
दामोदर दास करा रहे ऑनलाइन कथा का रसपान
नागपुर। संत श्री मधुसूदन बापुजी की प्रेरणा से राधा कृष्ण भक्त परिवार की ओर से दामोदर दास प्रभुजी की लाइव भागवत कथा का प्रसारण यूट्यूब और फेसबुक पर जारी है। आज भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया।
आज के प्रवचनों में दामोदर प्रभुजी ने मोह पर चर्चा की। राजा भरत हिरन के मोह में फंसकर अगले जन्म में हिरन बने और उसके बाद वे ब्राह्मण पुत्र बने। जिसमें उन्होंने अपनी भक्ति पर ध्यान दिया। सबसे मोह निकालकर भक्ति की और भगवन्धाम लौटे। इसलिए भजन अधिक करें ताकि सदैव भगवान का नाम सिमरण रहे और अपना जीवन सार्थक हो। इसके साथ रामजी का जन्म मनाया गया।रामजी की महिमा गाते हुए आगे श्रीकृष्ण जन्म की बधाई बटी।
भक्तों ने लाइव कृष्ण जन्मोत्सव का बहुत आनंद लिया। आज भागवत कथा का पांचवा दिवस हैं। आज से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं शुरू होंगी, और भगवान की गोवर्धन लीला पर भी प्रकाश डाला जायेगा। भागवत कथा 27 सितम्बर तक चलेगी। राधाकृष्ण भक्त परिवार ने सभी भागवत प्रेमियों से प्रार्थना की है कि सह परिवार यूट्यूब पेज दामोदर दास एवं फेसबुक पेज दामोदर दास पेज पर लाइव भागवत कथा में कान्हा की लीलाओं का लाभ लें।

