Loading...

जगद्गुरु शंकराचार्य का स्टेशन पर शिष्यों ने किया भव्य स्वागत



नागपुर/रायपुर। जगद्गुरु का रायपुर जंक्शन में पदार्पण हुआ जहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए अनेकों शिष्यों ने स्वामी जी का भव्य स्वागत किया।

ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ (पूरी) के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चालनन्द सरस्वती महाराज का आज 23 सितंबर छत्तीसगढ़ प्रवास प्रारंभ हो गया है। 

सुबह 07.00 बजे जगद्गुरु का रायपुर जंक्शन में पदार्पण हुआ जहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए अनेकों शिष्यों ने स्वामी जी का भव्य स्वागत किया। स्वागत के पश्चात् प्रवास के दृष्टिकोण से स्वामिश्री ने धमतरी की ओर प्रस्थान किया।

स्टेशन पर उतरने के बाद e-रिक्शा से स्वामीश्री निश्चालनन्द को प्लेटफॉर्म के VIP लॉबी से स्टेशन रोड ले जाया गया जहां से आगे के प्रवास के लिए वे एक आश्रम के निजी गाड़ी मे विराजित हुए। 

स्टेशन रोड पर पहले से ही अन्य शिष्य एवं श्रद्धालुगण खड़े थे, जगद्गुरु के गाड़ी में बैठने के पश्चात् ऋषिकेश ब्रम्हचारी ने सभी शिष्यों एवं श्रद्धालुओं को स्वामी से अल्प भेंट करवाई जिससे सभी श्रद्धालु प्रसन्न हो गए।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी शिष्यों एवं कार्यकर्ताओं ने मास्क पहन कर स्वामी निश्चालनन्द का स्वागत किया और फूलमाला का आदान-प्रदान न करते हुए मालाओं को एकत्र करके स्वामी जी के वाहन में रखा गया। रायपुर स्टेशन के बाद अभनपुर में भी जगद्गुरु का भव्य स्वागत हुआ।

सुबह रायपुर स्टेशन पर स्वागत के लिये प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ के प्रांतीय पीठपरिषद् प्रमुख आचार्य झम्मन शास्त्री, प्रांतीय आनन्दवाहिनी प्रमुख सीमा तिवारी, संदीप पाण्डेय, चंद्रचूर्ण त्रिपाठी, राजेश शर्मा, प्रदीप मिरानी, दिलीप सोनी प्रीतेश गांधी, नरेंद्र शुक्ला, उत्तम शर्मा और बिलासपुर, कवर्धा, मुंगेली, भाटापारा, दुर्ग, भिलाई, कोरबा एवं महासमुंद के पीठपरिषद्, आनंदवाहिनी एवं अदित्यवाहिनी के विभिन्न कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साथ ही साथ रायपुर के नवनियुक्त अदित्यवाहिनी के कार्यकर्ता आयुष शर्मा, चेतन सोनी, गौरव सोलंकी, प्रत्युष शर्मा, निखिल सिंह, रवि पटेल, जागेश पटेल और तन्मय बक्षी भी जगद्गुरु के स्वागत के लिए शामिल हुए।
समाचार 4572954373264560650
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list