पूज्य समाधा आश्रम में त्रिदिवसीय जयपुर फुट शिविर को भारी प्रतिसाद
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_804.html?m=0
पूज्य समाधा आश्रम के तत्वावधान में परम पूजनीय ब्रम्हलीन सदगुरू स्वामी शिवभजन महाराजजी के 87 वें जयंती महोत्सव उपलक्ष में तथा पूज्य सदगुरू स्वामी नारायण भजन महराजजी के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में उपर्युक्त जयपुर फुट शिविर का आयोजन हुआ।
इस शिविार के कार्यक्रम में मुख्य अतिथी महापौर दयाशंकर तिवारी तथा समारोह की अधक्षता वीरेन्द्र कुकरेजा, सभापति आरोग्य विभाग व नगरसेवक नागपुर मनपा ने की। विशेष अतिथी महेन्द्र धनविजय नगर सेवक नागपुर मनपा प्रमिला मथरानी उप महापौर सभापति मंगलवारी जोन तथा बाबा खटवाले मेकोसाबाग के प्रमुख फकीरा भैया, नीलोपतल, डीसीपी जोन 5, लोहित मतानी डीसीपी कोतवाली नागपुर, डॉ. परमानंद लहरवानी, डां. विंकी रूघवानी उपाध्यक्ष, मेडिकल कॉसिल महाराष्ट्र, श्रीमती सुषमा चौधरी, नगर सेविका, मनपा, डा. देवकीनंदन जयपुर फूट टीम सुपरवाइजर व पप्पुभाई मंधान, अध्यक्ष आल इंडिया समाधा आश्रम ट्रस्ट मंचासीन थे।
अतिथीयों का स्वागत समारोह पश्चात पूज्य समाधा आश्रम की सेवाओं की जानकारी दिलीप हेमराजानी ने दी। शिविर पर प्रस्तावना में चंद्रकुमार टेकचंदानी संयोजक, ने बताया कि परम पूज्य सदगुरू स्वामी शिवभजन महराजजी का माननीय सेवा का संदेश "जयपुर फुट शिविर" के रूप में समाधा आश्रम दवारा जन-मानस को दिया है।
इस शिविर में 386 दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम पैर, कॅलीपर्स, बैसाखी व स्पिलंटस बनाकर दिए गए। नीलोपतल, डीसीपी ने कहा कि ये शिविर दया करूणा का सागर प्रतीत होता ऐसी पुण्य की गतिविधि इतने बड़े पैमाने पर आश्चर्य जनक है, अभिनंदन। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए दयाशंकर तिवारी ने कहा कि समाज के वंचितों की सेवा का कार्य पूज्य समाधा आश्रम द्वारा किया जा रहा है। दिव्यांग व्यक्तिों को पैर, कॅलीपर्स प्रदान कर उन्कें खडे करने का इश्वरीय पावन कार्य है। महावीर विकलांग सहायता समिति कोटा से आए जयपुर फुट के तकनीकी कारीगरों का सत्कार अतिथियों द्वारा किया गया।
अध्यक्षीय भाषण में वीरेद्र कुकरेजा ने कहा कि पूज्य समाधा आश्रम की मानवीय सेवाएं पूरे नागपुर की जनता तक पहुंच रही हैं तथा इस जयपुर फुट शिविर द्वारा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ से दिव्यांग व्यक्तियों ने लाभ लिया है। मंच सचालन व आभार
प्रदर्शन श्रीमती नीलम ठकवानी ने किया। कार्यक्रम के सफलार्थ समाधा आश्रम सेवा मंडल के सभी सेवादारीयों ने अथक प्रयास किये।

