क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुशंधान संस्थान द्वारा वृद्ध को निशुल्क औषधि वितरण शुरू
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_81.html
नागपुर। भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा संचालित क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयुष मंत्रालय द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के रोग प्रतिरोधी औषधि समसमानी वटी, अश्वगंधा वटी, अश्वगंधा चूर्ण एवम मंत्रालय द्वारा जारी किया हुआ आयुर्वेद आधारित आहार एवं जीवन शैली के लिए दिशा निर्देश परिपत्र वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेषकर वितरण वितरण अभियान का शुभारंभ पूर्व नागपुर के विधायक श्री श्री कृष्णा कपड़े के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री खोपड़े ने कहा कोरोना के साथ भी और कोरोना के बाद भी स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए लोगों को आयुर्वेद की जीवनशैली अपनानी होगी। आयुष मंत्रालय के असिस्टेंट डायरेक्टर इंचार्ज डॉ. आर गोविंद रेडडी ने आयुष मंत्रालय के प्रयासों की जानकारी दी डॉ रेड्डी ने बताया कि आयुर्वेद इमूनिटी बूस्टर तथा समसमानी वटी, अश्वगंधा वटी, अश्वगंधा चूर्ण वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क बांटी जा रही है यह दवा 15 वर्ष के ऊपर के सभी लोग ले सकते हैं दवा वितरण का यह कार्यक्रम 30 अगस्त से चालू हो गया है और इसमें नागपुर शहर में अभी तक 15 मेगा मेडिकल कैम्प लिया गया है इसमे 4600 लोगो को औषधि वितरित की गई है।
आगे नागपुर शहर में और 25 मेगा कैम्प लिया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव हेतु काफी लोगों समसमनी वटी, अश्वगंधा वटी, अश्वगंधा चूर्ण का वितरण का लक्ष्य निर्धारण किया गया है।
इस विशेष अभियान में हफ्ते भर में 10000 लोगो को इस औषधि वितरण लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर भाजपा नागपुर के श्री प्रमोद पेंड़के, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री संजय अवचट, नगरसेवक प्रदीप पोहाणे, मनीषा कोठे, कांता रारोकर, भाजपा पूर्व नागपुर संपर्क प्रमुख सुनील सूर्यवंशी, समाज सेवी मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित थे क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान की डॉक्टर टीम डॉ शेखर नंदुबरी व डॉ प्रशांत शिंदे के नेतृत्व में इस औषधि वितरण का कार्य चालू है।