उभरते सितारे में 'एक एहसास'.. शाम ए ग़ज़ल का किया आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_86.html?m=0
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उभरते सितारे में 'एक एहसास'.. शाम ए ग़ज़ल का आयोजन किया गया. जिसमें नटराज फिल्म्स के डायरेक्टर महेश नवघरे अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इनका स्वागत वैशाली मदारे ने किया. अपने उद्बोधन में महेश नवघरे ने बच्चों के सुखद और संगीतमय जीवन सफर के लिए शुभकामनाएं दी.
तत्पश्चात शानदार ग़ज़ल का आगाज वंशिका नाइक, किमया नन्हई, प्रीति गजपुरे, प्रियाली देशपांडे, शाश्वत गजभिए, चेतश्री डहाके, जियान आहूजा, शेख अरहान, अपूर्व जोशी, रसिक गिर्हे, पल्लवी उधोजी, शेख आजम, अनिरुद्ध खडसे, संध्या माहुले, देव शुभदा, योगिता कामले, वैशाली खडसे, सुनील भगत ने पेश की.
सुंदर नृत्य की प्रस्तुति कु. माही भोतमांगे, कार्तिक बिजवे, सौम्य शेंडे, संस्कृति कपाळे, कुक्की अय्यर, शिक्षा पाल, कपिल भेलवा, दिशांत महामल्ला, श्रेयांश वर्मा और दक्श बोकडे द्वारा दी गई. कार्यक्रम में सहयोग वैशाली मदारे, घनश्याम नन्हई ने किया.
बच्चों को पवन फुलमाली, कृष्ण सोर, बाबा खान, प्रदीप सोनी, डॉ. करुणा आटे, सीमा लुहा, संतोष बुधराजा, प्रो. दीपिका चक्रवर्ती, मीनाक्षी केसरवानी, अभिजीत बागल ने बहुत सराहा. कार्यक्रम का संचालन युवराज चौधरी ने किया.
