Loading...

पोदार वर्ल्ड स्कूल का पोषण माह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यक्रम


प्रतीक्षा आठवले का पाचन तंत्र और आंतों के स्वास्थ्य पर हुआ व्याख्यान

नागपुर। पोदार वर्ल्ड स्कूल का पोषण माह के अवसर पर स्वास्थ्य के ऊपर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें एलएलएम प्रतीक्षा आठवले माइक्रोबायोलॉजी में एम.एस.सी - विज्ञान याकुल्ट डैनोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पुणे में पिछले तीन वर्षों से प्रोबायोटिक क्षेत्र में काम कर रही हैं और स्वस्थ जीवन शैली का पालन करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, पोषण विशेषज्ञों और अस्पतालों से जुड़ी हैं। 

प्रतीक्षा आठवले द्वारा दिया गया व्याखान सभी के लिए सम्पूर्ण लाभकारी साबित हुआ। उन्होंने प्रोबायोटिक्स और पाचन तंत्र की जानकारी दी साथ ही छात्रों को संपूर्ण पाचन तंत्र की प्रक्रिया को गहराई से समझाया भी। उन्होंने यह भी बताया कि अच्छे बैक्टीरिया और हानिकारक बैक्टीरिया क्या होते हैं... इस महामारी के दौर में स्वस्थ और  तंदुरुस्त कैसे रहें और सभी को कैंसे स्वस्थ रखें।

इस कार्यक्रम का श्रेय पोदार वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या मिस डी. भावना डोंगरदिवे और विद्यालय की समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) आसिया अंसारी को जाता है, जिनके सानिध्य व पर्यवेक्षण के अंतर्गत कार्यक्रम  सुचारू रूप से आयोजित किया गया।

समाचार 6624122034532767189
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list