Loading...

अंग्रेजी व मराठी अध्यापिकाओं ने माना हिंदी का लोहा


नागपुर। आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में हिंदी भाषा के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत प्रश्न मंजूषा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। 


विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रश्न मंजूषा कार्यक्रम हिंदी साहित्य व हिंदी के प्राचीन कवियों के दोहे संबंधी अनेक प्रश्नों के उत्तर अत्यंत उत्साहपूर्वक एवं होशियारी से दिए। छात्राओं के उत्साह ने वातावरण को जीवंत कर दिया। छात्राओं के साथ-साथ साहित्यिक गतिविधि प्रमुख संगीता ज्ञानचंदानी ने छोटी-छोटी फुलझड़ियां प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आनंददायक बना दिया। 


कार्यक्रम की सराहनीय प्रस्तुति अंग्रेजी अध्यापिकाओं प्राजक्ता भोसले तथा ममता रॉय की हास्यपूर्ण नाटिका रही जिसने हिंदी व हिंदी भाषियों का सर गर्व से ऊंचा कर दिया।  सोनल चावला ने एक कविता प्रस्तुत कर हिंदी भाषा का महत्व उजागर किया। 

अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्या तेजिंदर वेणुगोपाल ने कहा कि हिंदी राष्ट्र की धड़कन है। लेकिन इसके साथ मातृभाषा को भी पीछे नहीं छोड़ना है। अंग्रेजी से हमें कोई गिला शिकवा नहीं है। प्रगति व विकास के लिए यदि अंग्रेजी आवश्यक है तो देश की निज भाषा के बिना भी हमारा विकास असंभव है। 

अतः  हिंदी को नि:संकोच अपना कर हम हिंदी व देश के प्रति अपना भक्ति भाव प्रकट करें। भाषण के अंत में कविता *हिंदी से है हिंदुस्तान* प्रस्तुत कर प्राचार्या ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन संगीता सगदेव ने किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में चावला, राजानी, टहिल्यानी ज्ञानचंदानी,  खटवानी एवं सुश्री  मोटवानी ने अपना अमूल्य योगदान दिया। आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष अशोक कृपलानी, सचिव राजेश लालवानी, इंचार्ज  वेद प्रकाश आर्य एवं समस्त पदाधिकारी गणों ने कार्यक्रम की हेतु अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।
समाचार 1179758885516356313
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list