आदिवासी क्षेत्र में ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन का स्वास्थ्य शिविर
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_898.html
लाभार्थियों को निःशुल्क वितरित किये चश्मे - दवाइयां
नागपुर। ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन द्वारा जोगी साखरा में जवाहरलाल नेहरू कनिष्ठ उच्च माध्यमिक विद्यालय तहसील आरमोरी ज़िला गडचिरोली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में निशुल्क नेत्र जांच, चश्मे वितरण निशुल्क मोतिया बिंदु शस्त्रक्रिया, दवाइयां, खून जांच , मास्क वितरित किये गये. आदिवासी जनता के लिए लिये गये शिविर का 1100 लोगो ने लाभ लिया. जोगी साकरा, रामपुर अन्तरंजी, सालमारा, पातरगोटा, परस गांव, आस्टा कासवि गांव की जनता ने शिविर को प्रतिसाद देते हुए स्वास्थ्य जांच करा कर चिकित्सकों से परामर्श लिया.
शिविर में 256 लोगो को चश्मे दिए गए, साथ ही 132 लोगो की मोतियाबिंदु की शास्त्रक्रिया दिनांक 1, 3, 5, 7 अक्टूबर को महात्मे नेत्रपेढी रुग्णालय में किये जायेंगे. शिविर में डॉ समीर रघटाटे, डॉ अब्दुल खान, डॉ प्रवीण अग्रवाल, डॉ अरविंद अलोने, डॉ मिनाक्षी शेलोकर, डॉ पिंकी शेंडे, डॉ चिकले ने सेवाएं प्रदान की. गुरुनानक सोशल ट्रस्ट के अध्यक्ष हीरा मोटवानी, किशन मोटवानी और जवाहरलाल नेहरु विद्यालय के प्राचार्य कृष्णा खरखटे सर का योगदान प्राप्त हुआ. दवाइयों के लिए एजी एन्विरो इंफ़्रा नागपूर का सहकार्य मिला।
इस कार्यक्रम में काले सर, रवलीन सिंह खुराना, विजय पुनियानी का सहकार्य मिला। ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन के फाउंडर संदीप मानकर, दिनेश करमचंदानी, इंद्रजीत सिंह, भोजवानी, अर्पित जयस, अमन कानोजे, राजेश मनोहरलाल, सावडिया , अनुराग बिसेन, भोला थोरी, अभिषेक धरणीधर, मोनिका मोटवानी, पंकज त्रिवेदी, सरिता राजुरकर, राहुल गवई, अनिकेत तकरखेड़े ,भरत शाहू, गोपाल पेटकर, कौशिक, सुरेश गंदेवर, विक्रम रेड्डी, अमन कनोजिया, सचिन उइके, लष्मीकांत पडोले, रूपेश भोयर , राहुल ठाकुर, नीरज कनोजिया , कपिल मोहड, शिवकुमार शाहू, श्रेष्ठ चौरसिया, पंकज त्रिवेदी, राहुल गवई , अनुराग नेवारे, राबज्योत सिंह बसीन,जयेश बेडेकर,मंगेश मेश्राम , संकेत तैय्वाड़े, करुण जैतवार, गोविंद वैराले, किरण इंगोले ,शिवम कानोजे, सचिन उइके, भरत, मनोज करवतकर, विक्रम रेड्डी, निलेश चौधरी, ज्योत्सना कुरेकर, नवनीत सिंह बसीन, स्वप्निल यरपुरे, राहुल छाबरा, राजाभाऊ ठकनायिक, विलास गायकवाड़, उमेश हेडाऊ ने सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।